{"_id":"6b03428084ef4a352a08b199","slug":"fg-college-dominated-in-sports-raebareli-news-c-101-1-slko1034-172717-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: खेलकूद में एफजी कॉलेज का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: खेलकूद में एफजी कॉलेज का रहा दबदबा
Mon, 23 Nov 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
अमेठी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सम्मानित हुए विजेता रायबरेली एफजी कॉलेज टीम के खिलाड़ी
रायबरेली। शहर के फीरोज गांधी डिग्री कॉलेज के खिलाड़ियों ने अमेठी के फुरसतगंज स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कई चैंपियन ट्रॉफी जीतकर खिलाड़ी रविवार को लौटे। उनकी उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।
विमानन विश्वविद्यालय में 20 से 22 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में शतरंज, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल और रस्साकशी समेत कई खेल हुए। महिला वर्ग की शतरंज में हंसिका सैनी और पुरुष वर्ग में अमन श्रीवास्तव ने चैंपियन ट्रॉफी जीती। महिला बैडमिंटन में आनंदी कक्कड़ और शिवानी की जोड़ी विजेता रही।
क्रिकेट में शिवेंद्र सिंह की कप्तानी वाली टीम ने पहले मैच में निफ्ट को 10 विकेट से हराया। सेमीफाइनल में विमानन विश्वविद्यालय की टीम को नौ विकेट से शिकस्त दी। अनुभव सिंह और फारूख शेख ने शानदार बल्लेबाजी की। फाइनल में फीरोज गांधी डिग्री कॉलेज की टीम ने विश्वविद्यालय की दूसरी टीम को आठ विकेट से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। शिवेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार और प्रियांशु रावत समेत अन्य खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
फुटबॉल में महाविद्यालय की टीम ने पहले मैच में निफ्ट को हराया। इसमें आयुष सिंह ने शानदार गोल किया। दूसरे मैच में भी टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। फाइनल में विमानन विश्वविद्यालय की टीम से मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में फीरोज गांधी कॉलेज की टीम उपविजेता रही। अनुराग, आदर्श, त्रिशु, काव्यांश और आयुष सिंह ने अच्छा प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल और बैडमिंटन में भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया।
शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. सी. लाल ने बताया कि महाविद्यालय की टीम ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई ट्रॉफी जीतीं। इस उपलब्धि पर प्रबंध मंत्री अतुल भार्गव, प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार त्रिपाठी, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. बीडी मिश्र और अनीता वाजपेयी समेत अन्य लोगों ने खुशी जताई। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी महाविद्यालय का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।