{"_id":"6a903b4b6d8993fc3509aacc","slug":"video-video-rayabral-ma-rakashhabthhana-ka-lkara-chhapa-mara-160-kal-chhana-va-brafa-nashhata-cara-namana-bhara-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में रक्षाबंधन को लेकर छापा मारा, 160 किलो छेना व बरफी नष्ट, चार नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में रक्षाबंधन को लेकर छापा मारा, 160 किलो छेना व बरफी नष्ट, चार नमूने भरे
रक्षाबंधन पर घटिया मिठाई की बिक्री को रोकने के लिए बृहस्पतिवार को भी प्रतिष्ठानों में छापा मारा गया। टीमों ने 160 किलोग्राम छेना और बरफी नष्ट करा दिया। इसके अलावा मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी व कचनलता तिवारी ने कोरिहार स्थित अनिल छेना की दुकान में छेना का नमूना लेते हुए 70 किलोग्राम छेना नष्ट करा दिया।
बछरावां स्थित बस स्टैंड के पास जायसवाल स्वीट्स का निरीक्षण किया। यहां छेना मिठाई का नमूना लेकर सफाई के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार यादव व अभय प्रताप सिंह की टीम ने जगतपुर स्थित लोकनाथ स्वीट से छेना मिठाई का नमूना लेते हुए 60 किलोग्राम छेना नष्ट करा दिया। कनहा डलमऊ में घनश्याम के प्रतिष्ठान का निरीक्षण करते हुए 30 किग्रा बर्फी नष्ट कराई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।