{"_id":"6af7186770fad0e77a0b1082","slug":"video-video-rayabral-ma-nayayamarata-ka-sakarata-vahana-ka-tayara-fata-makhaya-calka-tharaga-oura-sapaha-ghayal-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में न्यायमूर्ति के स्कार्ट वाहन का टायर फटा, मुख्य चालक, दरोगा और सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में न्यायमूर्ति के स्कार्ट वाहन का टायर फटा, मुख्य चालक, दरोगा और सिपाही घायल
न्यायमूर्ति की सुरक्षा में लगी स्कार्ट गाड़ी प्रयागराज-रायबरेली हाईवे पर कुचरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन का टायर फट गया जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर फंस गई। हादसे में मुख्य चालक, दरोगा और सिपाही घायल हो गए। जिसमें मुख्य चालक और दरोगा को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुधांशु चौहान शुक्रवार शाम को प्रयागराज से लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ स्कार्ट वाहन भी चल रहे थे। शाम करीब चार बजे प्रयागराज-रायबरेली हाईवे पर ग्राम कुचरिया के निकट आगे चल रही स्कार्ट वाहन का टायर फट गया।
जब तक मुख्य चालक और आरक्षी संदीप कुमार वाहन को नियंत्रित करते, तब तक वाहन डिवाइडर से टकराकर उस पर चढ़ गया। इससे संदीप कुमार और वाहन में बैठे दरोगा रामनाथ कनौजिया, सिपाही प्रदीप कुमार घायल हो गए।
हादसे से हाईवे पर अफरातफरी मच गई। मामले की जानकारी भदोखर पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस मौके पर गई और घायलों को एम्स भेजा। जहां पर प्रदीप कुमार को हल्की चोट आने के कारण उन्हें जाने दिया गया। जबकि संदीप कुमार और राम नाथ कनौजिया को भर्ती किया गया।
सीओ आशीष निगम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। न्यायामूर्ति का वाहन बिना किसी दिक्कत के लखनऊ निकला। जबकि घायल आरक्षी और दरोगा को एम्स में भर्ती कराया गया। क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से किनारे कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।