{"_id":"6a97db5021be710280029daa","slug":"video-video-bhaii-na-iita-sa-hamal-kara-ka-yavaka-ka-hataya-sakal-jata-samaya-varathata-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाई ने ईंट से हमला कर की युवक की हत्या, स्कूल जाते समय वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाई ने ईंट से हमला कर की युवक की हत्या, स्कूल जाते समय वारदात
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के चौपुरा गांव में बुधवार सुबह आपसी विवाद में एक युवक की उसके ही भाई ने ईंट से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रवि चौधरी (पुत्र स्व. शिवशंकर), निवासी चौपुरा के रूप में हुई है। रवि एसजेएस स्कूल में कंडक्टर के पद पर कार्यरत था।
परिजनों के अनुसार, रवि सुबह तैयार होकर स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। आरोप है कि गांव के बाहर उसका भाई अनूप कुमार पहले से घात लगाकर बैठा था। रवि के वहां पहुंचते ही अनूप ने पीछे से ईंट से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से रवि सड़क पर गिर पड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स रेफर कर दिया। परिजन उसे एम्स लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।