{"_id":"6ae34902e5827801750e376f","slug":"video-rayabral-tharaga-ka-samana-mahal-dasara-na-tharaga-ja-cara-ha-gaii-gana-para-kaya-nataya-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: दरोगा के सामने महिला डांसर ने दरोगा जी चोरी हो गई गाने पर किया नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: दरोगा के सामने महिला डांसर ने दरोगा जी चोरी हो गई गाने पर किया नृत्य
रायबरेली: दरोगा के सामने महिला डांसर के दरोगा जी चोरी हो गई गाने पर नृत्य किया गया। दरोगा की डयूटी सुरक्षा के लिए लगी थी। बावजूद दरोगा महिला डांसर का नृत्य देख रहे थे। प्रकरण की जांच शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वायरल वीडियो भदोखर थाना क्षेत्र के भांव गांव का होना बताया जा रहा है।
कहा जा रहा है कि इसी सप्ताह भांव गांव में मेला लगा था। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई थी। दरोगा के सामने महिला डांसर गाने पर डांस कर रही है। वर्दी और पुलिस की मौजूदगी में इस तरह के गाने पर डांस पर लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे हैं। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। दरोगा के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।