फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Motorcyclist killed in collision with vehicle; wife critically injured

Raebareli News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

Thu, 29 Oct 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 29 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in collision with vehicle; wife critically injured
बछरावां। बछरावां-लालगंज मार्ग पर नटबीर नगर के पास बुधवार शाम अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार राम प्रसाद (45) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी शिवकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बन्नावां गांव निवासी राम प्रसाद पुत्र स्वर्गीय महादेव पासी पत्नी के साथ बछरावां कस्बे में सामान खरीदने आए थे। घर लौटते समय नटबीर नगर के पास उनकी बाइक अज्ञात चार पहिया वाहन से टकरा गई। हादसे में राम प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

सीएचसी में चिकित्सक डॉ. प्रभात मिश्रा ने शिवकुमारी की हालत गंभीर बताई। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed