{"_id":"6799e1a8699684aeba0381d2","slug":"video-rayabral-sagama-sanana-ka-le-ja-raha-bika-savara-davaidara-sa-takarae-eka-ka-mata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रायबरेली: संगम स्नान के लिए जा रहे बाइक सवार डिवाइडर से टकराए, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रायबरेली: संगम स्नान के लिए जा रहे बाइक सवार डिवाइडर से टकराए, एक की मौत
रायबरेली के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज एनएच हाईवे पर खैरानी गांव के पास बुधवार सुबह 11 बजे कानपुर नगर के मस्वानपुर मोहल्ले के रहने वाले विशाल शुक्ला (33) पुत्र कमलेश शुक्ला व अपने बुआ के लड़के शिवम दुबे ( 23) पुत्र प्रेम नारायण दुबे निवासी कानपुर नगर मस्वानपुर मोहल्ले के रहने वाले थे।
यह दोनों युवक बाइक से प्रयागराज संगम में स्नान करने जा रहे थे तभी बाइक सवार युवक जैसे ही खैरानी गांव के पास पहुंचे की बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
जहां डॉक्टर गणनायक पांडे ने विशाल शुक्ला को मृत घोषित कर दिया वहीं शिवम दुबे को लखनऊ ट्रामा सेंटर हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।