फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The Amethi MP listened to the villagers' grievances

Raebareli News: अमेठी सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Tue, 01 Sep 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 01 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
The Amethi MP listened to the villagers' grievances
गांधीनगर के पास रेलवे अंडरपास को लेकर ग्रामीणों से बात करते सांसद किशोरी लाल शर्मा।गांधीनगर के
नसीराबाद। गांधीनगर के पास रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन अंडरपास का काम दो वर्ष से अधूरा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सोमवार को अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल और वरिष्ठ नेता अनुराग सिंह ने मौके पर पहुंचकर समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि अधूरे अंडरपास से चार-पांच हजार लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे समय और पैसा अधिक खर्च होता है। स्कूली बच्चों को साइकिल से रेलवे क्रॉसिंग पार करते हुए जोखिम उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने हादसे की आशंका जताते हुए जल्द निर्माण पूरा करने की मांग की। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रेलवे अधिकारियों को तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेल मंत्री से वार्ता कर बाधा दूर करने का भरोसा भी दिलाया। इस मौके पर कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed