{"_id":"6a8c0288184df9d8850fbf6d","slug":"video-rayabral-ma-ghara-ma-ghasa-cara-ka-lga-na-pakaugdhakara-thhana-jal-asapatal-rafara-asapatal-ma-palsa-sa-bhaugdha-parajana-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में घर में घुसे चोरों को लोगों ने पकड़कर धुना, जिला अस्पताल रेफर; अस्पताल में पुलिस से भिड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में घर में घुसे चोरों को लोगों ने पकड़कर धुना, जिला अस्पताल रेफर; अस्पताल में पुलिस से भिड़े परिजन
रायबरेली में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रिसाली का पुरवा मजरे उतरागौरी गांव में रविवार रात चोरी करने पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव निवासी प्रेमावती पत्नी सियाराम ने बताया कि रात करीब 3.00 बजे चार अज्ञात चोर घर में घुस आए। खटपट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। एक चोर बक्सा लेकर भागने लगा। प्रेमावती ने पीछे से उसे पकड़ लिया। हाथापाई के बाद चोर उसके चंगुल से निकलकर भाग गया।
शोर सुनकर प्रेमावती के बेटे और परिवार के अन्य लोग जाग गए। ग्रामीणों ने भी चोरों की तलाश शुरू कर दी। घर से करीब 700 मीटर दूर ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस को सूचना देकर उन्हें सौंप दिया। पिटाई से दोनों की हालत बिगड़ गई थी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पारिवारिक जनों ने बताया कि कर एक लाख रुपये नगद एक किलोग्राम चांदी सहित अन्य सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
दोनों घायल युवकों को सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय प्रेमावती और उसके परिजन पुलिस से भिड़ गए। परिजनों ने चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की। प्रेमावती का कहना था कि पुलिस दोनों से पूछताछ कर सामान बरामद करे।
महिलाएं काफी देर तक पुलिस वाहन के सामने खड़ी रहीं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानीं। इससे अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। बाद में अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। प्रेमावती के बेटे राहुल ने आरोप लगाया कि बिना नेम प्लेट लगाए पहुंचे दो दरोगाओं ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उससे रेफर पर्चे पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए।पुलिसकर्मी दोनों घायलों के इलाज की जिम्मेदारी उन पर डाल रहे थे। वहीं महिलाओं ने आरोप लगाया कि चोरों से हुई हाथापाई में उन्हें भी चोटें आई हैं। वे इलाज कराने सीएचसी पहुंची थीं। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके बेटे पर घायलों के इलाज की जिम्मेदारी लेने का दबाव बनाया। लेकिन, ग्रामीण व परिजन का इसे न्याय संगत नहीं माना। इसी बात को लेकर पुलिस और पीड़ित पक्ष में जमकर कहा सुनी हुई। मामला यहां तक पहुंचा कि महिला और महिला पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई हो गई। इस हाथापाई में सियाराम की पुत्री ममता गिर गई और पुलिस वाहन के सामने देर तक पड़ी रही बाद में परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया था। पीड़ित परिवार से तहरीर ली जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।