{"_id":"6aad8de351222a34fc02e8c4","slug":"jewelry-and-cash-worth-lakhs-stolen-after-breaking-into-the-house-raebareli-news-c-101-1-slko1031-167788-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी
Sat, 19 Sep 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
खीरों। पाहो गांव में बुधवार की रात चोर एक घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल समेट कर भाग निकले। हालांकि पीड़ित परिवार ने अभी तक पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर नहीं दी है। तहरीर देने के बाद ही पता चल सकेगा कि कुल कितने की चोरी हुई है।
गांव निवासी दुलारी ने बताया कि उनके पति विनोद निर्मल विदेश में रहते हैं, जबकि दोनों पुत्र अंकित निर्मल व अंकुश निर्मल मुंबई में व छोटी बहू कोमल अपने मायके गई हुई थी । वह अपनी बड़ी बहू आंचल निर्मल के साथ घर में रहती हैं। बुधवार सुबह वह बड़ी बहू के साथ घर में ताला बंद कर ऊंचाहार चली गई थीं। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे घर लौटने पर देखा कि ताला टूटा था। घर का सामान इधर-उधर बिखरा था। अलमारी खुली थी और उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात गायब थे। पीड़िता का आरोप है कि चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने घर पर रखी मिठाई खाने के साथ पानी भी पिया। सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि पुलिस व फोरेंसिक टीम से जांच कराई गई है। पीड़िता के पुत्र मुंबई से घर आ रहे हैं। इसके बाद ही तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज होगी।