फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Underpasses to be built at five railway crossings; survey completed.

Raebareli News: पांच रेलवे क्रॉसिंगों पर बनेंगे अंडरपास, सर्वे पूरा

Sat, 19 Sep 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 19 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Underpasses to be built at five railway crossings; survey completed.
रायबरेली। प्रयागराज रेल मार्ग पर रायबरेली जिले के दरियापुर स्टेशन और प्रतापगढ़ जिले के कुंडा हरनामगंज स्टेशनों के बीच पांच रेलवे क्रॉसिंगों पर लिमिटेड हाइट सबवे (अंडरपास) बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेलवे ने चार सदस्यीय टीम बनाई है। टीम ने पांचों रेलवे क्रॉसिंगों का सर्वे कार्य भी पूरा कर लिया है। इसकी संयुक्त निरीक्षण आख्या उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। सर्वे के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर अंडरपास बनाने की कार्ययोजना तैयार होगी। बजट स्वीकृति मिलने के बाद अंडरपास बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इससे आसपास बसे ग्रामीण इलाकों के लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन

दरियापुर-लक्ष्मणपुर स्टेशनों के बीच बेलाभेला के निकट क्रॉसिंग संख्या-17सी, लक्ष्मणपुर-ऊंचाहार स्टेशनों के बीच नवाबगंज के निकट क्रॉसिंग संख्या-15सी, अरखा-परियावां स्टेशनों के बीच क्रॉसिंग संख्या-36सी, परियावां-गढ़ी मानिकपुर स्टेशनों के बीच क्रॉसिंग संख्या-31सी और गढ़ी मानिकपुर-कुंडा हरनामगंज स्टेशनों के बीच क्रॉसिंग संख्या-28सी पर अंडरपास बनाने की योजना पर काम शुरू किया गया है। इन क्रॉसिंग पर सर्वे के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई गई है। इसमें रेलखंड के यातायात निरीक्षक बाल मुकुंद वर्मा, वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) इजहार कलीम, निर्माण इकाई से नीरज कुमार और कर्षण वितरण (टीआरडी) से हिमांशु को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

चार सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को पांचों रेलवे क्रॉसिंगों पर निरीक्षण किया। क्रॉसिंग के दोनों तरफ सड़क कितनी चौड़ी है। कितने वाहनों और नागरिकों का रोजाना आवागमन होता है। आसपास के कितने गांवों के लोग क्रॉसिंग से गुजरते हैं। अंडरपास के लिए किधर से रास्ता बनाएंगे। निर्माण कार्य के दौरान आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था कैसे होगी। इन सवालों के जवाब तलाशते हुए रिपोर्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed