{"_id":"6b042915acf60d257b031113","slug":"video-rayabral-gaga-ghata-para-umaugdhaga-aasatha-ka-salb-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: गंगा घाटों पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डलमऊ के साथ ऊंचाहार के गोकना, सरेनी के गेगासों गंगाघाटों पर करीब 10 लाख श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने का अनुमान है। इसमें डलमऊ में करीब पांच लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं। खासकर डलमऊ के 16 गंगाघाटों पर भव्य नजारा दिख रहा है। इस बार काशी नगरी की तर्ज पर यहां पर गंगा आरती संग सोमवार को प्रांतीय कार्तिक पूर्णिमा मेला डलमऊ शुरू होगा।कार्तिक पूर्णिमा पर गंगाघाटों पर हर तरफ आस्था का सैलाब दिखेगा। श्रद्धालु परिवार संग आए लोग घाट के किनारे भजन-कीर्तन में लीन हैं। शाम होते ही दूधिया रोशनी का नजारा देखकर यही लग रहा है कि मानो हम काशी में मौजूद हैं।
विभिन्न गंगाघाटों पर पक्का घाट, कच्चा घाट, रानी शिवाला समेत अन्य घाटों पर श्रद्वालुओं आना शुरू हो गया है। डलमऊ के वीआईपी घाट पर गंगा आरती होगी। रानी, वीआईपी घाट के किनारे दीवारों पर की गई वाल पेटिंग सभी का मनमोह रही है। इसमें श्रीरामचरित मानस की चौपाइयां लिखी है। साथ ही भगवान श्रीराम, शंकरजी को वाल पेंटिंग में दर्शाया गया है। घाटों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए डस्टबिन रखवाई गई हैं। नावों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। नाविकों में भी उत्साह दिख रहा है। घाटों की साफ-सफाई चल रही है। डलमऊ के अलावा ऊंचाहार के गोकना व सरेनी के गेगासो गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला रविवार से ही शुरू होगा। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर को है। 23 से 25 नवंबर तक कार्तिक पूर्णिमा मेला रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।