{"_id":"6898a020b1e9e77bc7053579","slug":"video-jaltha-shanpr-ha-gagasa-gaga-pal-ka-maramamata-ka-kama-vayapara-bl-capata-ha-raha-karabra-2025-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू हो गेगासो गंगा पुल की मरम्मत का काम, व्यापारी बोले- चौपट हो रहा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू हो गेगासो गंगा पुल की मरम्मत का काम, व्यापारी बोले- चौपट हो रहा कारोबार
रायबरेली में लालगंज क्षेत्र की जीवनरेखा कहे जाने वाला गेगासो गंगा पुल की मरम्मत के लिए आवाज उठने लगी है। लोगों का कहना है कि यदि पुल जल्द नहीं बना तो कारोबार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा। लोगों ने राजनीतिक दलों से सक्रिय कदम उठाने की मांग की है।
होटल संचालक राजन त्रिवेदी ने कहा कि पुल जर्जर होने से भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। अब यहां से सिर्फ बाइक और थ्री व्हीलर ही निकल पा रहे हैं। इससे ग्राहक भी कम आ रहे हैं। पहले फतेहपुर से रोजाना 25 पिकअप हरी सब्जियां लालगंज आती थीं। अब व्यापारी सीधे रायबरेली मंडी का रुख कर रहे हैं। क्योंकि, रास्ता 25 किमी. लंबा हो गया है और लागत बढ़ गई है।
बेहटा ग्राम सभा के प्रधान भैरो सिंह ने इसे बेहद महत्वपूर्ण पुल बताते हुए सत्ता और विपक्ष के राजनीतिक दलों से पुल मरम्मत कराए जाने की मांग की है। कहा कि मौरंग, गिट्टी, सीमेंट, सरिया जैसी निर्माण सामग्री के दाम भी तेजी से बढ़ गए हैं। इससे भवन निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पुल बंद होने से लालगंज, गोंडा, बाराबंकी, हैदरगढ़, बांदा, टांडा, हमीरपुर और चित्रकूट सहित कई जिलों का संपर्क बाधित हो गया है। गंभीर मरीजों को फतेहपुर या लखनऊ ले जाना मुश्किल हो गया है।
सपा नेता धर्मेंद्र धाकड़, कांग्रेस नेता कमल सिंह चौहान ने पुल मरम्मत शुरू कराने की मांग की है। कहा कि एक महीने से पुल से आवागमन बंद है। इसकी मरम्मत कम कराई जाएगी। इसकी जानकारी अधिकारियों को भी नहीं है। भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष और ट्रांसपोर्ट व्यवसायी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुल से आवागमन बंद होने से ट्रक संचालकों को नुकसान हो रहा है और कई लोगों ने घाटे के चलते ट्रक खड़े कर दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।