{"_id":"6ae43dbf2a6624a8d3069d1a","slug":"video-karwa-chauth-after-sighting-the-moon-through-a-sieve-she-broke-her-waterless-fast-with-the-help-of-her-husband-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ- चलनी से चांद का दीदार कर, पति के हाथ से तोड़ा निर्जला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ- चलनी से चांद का दीदार कर, पति के हाथ से तोड़ा निर्जला व्रत
करवाचौथ के पर्व पर बृहस्पतिवार शाम को चांद निकला तो सुहागिनों की आस्था हिलोरे मारने लगीं। श्रृंगार करने के बाद सुहागिनों ने करवा, सींक, चलनी के साथ पूजन का सजाया। किसी ने मंदिर में तो किसी ने छत तो कोई बाहर निकलकर चलनी से चांद का दीदार किया। पति के हाथों से जल ग्रहण करने के बाद अनुष्ठान पूर्ण किया। पति की सलामती के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती है। इसकी तैयारी में वह पिछले तीन दिनों से जुटी थीं। बुधवार को दिनभर महिलाएं व्रत की तैयारी में जुटी रहीं। बाजारों में सुहागिनों ने करवा, सींक, चलनी, नया चावल, चूड़ा, लाई गट्टा आदि वस्तुओं की खरीदारी कर एक दिन पहले तैयारी पूर्ण कर ली थी। रात में विधि- विधान से मीठा खाने के साथ करवा चौथ के व्रत की शुरुआत की। इधर बृहस्पतिवार को सुबह से स्नान, ध्यान करने के बाद सुहागिनों ने निर्जला व्रत का संकल्प लेकर अनुष्ठान शुरू किया। शहर के पंजाबी मार्केट, मीराभवन, शिवजीपुरम, जोगापुर, चौक घंटाघर, श्याम बिहारी गली, दहिलामऊ सहित शहर से लेकर गांव तक करवाचौथ के महापर्व की धूम रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।