फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bhupiyamau underpass opens; will facilitate movement for pedestrians and bike riders.

Pratapgarh News: भुपियामऊ अंडरपास शुरू, पैदल और बाइक सवारों का होगा आवागमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bhupiyamau underpass opens; will facilitate movement for pedestrians and bike riders.
भुपियामऊ रेलवे अंडरपास। संवाद
कटरामेदनीगंज। निर्माणाधीन भुपियामऊ रेलवे अंडरपास से आवागमन बहाल हो गया। हालांकि, रेलवे ने पैदल, साइकिल और बाइक सवारों को आवागमन की इजाजत दी है। कार सवार, ई-रिक्शा और अन्य भारी वाहनों को ओवरब्रिज के रास्ते से ही गुजरना होगा। छह माह पहले अंडरपास में मरम्मत कार्य शुरू हुआ। अंडरपास बंद होने के कारण रक्षाबंधन के दिन रेलवे ट्रैक पार हो रहे दंपती ट्रेन की चपेट में आ गए थे। मौके पर ही मौत हो गई थी। अंडरपास बंद होने से वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को तीन किमी सफर तय करके सराय बहेलिया के पास ओवरब्रिज के रास्ते जाना पड़ता था। स्टेशन अधीक्षक, जेपी शुक्ल का कहना है कि जो कमियां हैं, उन्हें दीपावली के बाद दूर कराया जाएगा। अभी पैदल और बाइक सवारों को आवागमन की छूट दी गई है। कार, टेंपो और ई-रिक्शा चालकों को ओवरब्रिज से जाने के निर्देश दिए गए हैं।

भुपियामऊ रेलवे अंडरपास। संवाद

भुपियामऊ रेलवे अंडरपास। संवाद

भुपियामऊ रेलवे अंडरपास। संवाद

भुपियामऊ रेलवे अंडरपास। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed