{"_id":"6afaa888333e7ee51608fc93","slug":"video-women-offered-arghya-to-the-rising-sun-in-pilibhit-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि, छठ महापर्व का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि, छठ महापर्व का समापन
Mukesh Kumar
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:24 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में छठी मैया के पारंपरिक गीतों से सोमवार सुबह शहर का बरहा घाट गूंज उठा। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सुबह से ही महिलाओं और उनके परिजनों की भीड़ घाट पर जुटने लगी। व्रती महिलाओं ने सूप और दउरा में फल, ठेकुआ समेत पूजन सामग्री सजाई। सूर्योदय से पहले ही महिलाएं तालाब के पानी में खड़ी होकर भगवान सूर्य के उदय होने का इंतजार करने लगीं। इस दौरान घाट पर छठ मैया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। जैसे ही सूर्य की पहली किरण दिखाई दी, महिलाओं ने विधि-विधान से उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना की। अर्घ्य के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।