{"_id":"6afb49f48059cb1caa0cc42a","slug":"a-young-man-standing-at-a-salon-was-beaten-after-being-asked-his-name-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-173407-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सैलून पर खड़े युवक को नाम पूछकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सैलून पर खड़े युवक को नाम पूछकर पीटा
Mon, 16 Nov 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। आवास विकास कॉलोनी स्थित एक सैलून पर खड़े युवक को कुछ युवकों ने नाम पूछने के बाद गाली-गलौज करते हुए पीट दिया। आरोपियों ने उसकी आंख पर पंच मारकर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान युवक के गले में पड़ी सोने की चेन भी कहीं गिर गई। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेनी चौधरी निवासी देवांश शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 11 अक्तूबर को वह आवास विकास कॉलोनी स्थित एक सैलून पर खड़े थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उनका नाम लेकर पूछताछ करने लगे। पहचान होने पर युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे।
आरोप है कि एक युवक ने उनकी आंख पर पंच मार दिया। मारपीट की घटना सैलून में लगे सीसी कैमरे में भी कैद हुई है। पीड़ित ने आरोपियों की पहचान सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव बरहा निवासी कुनाल कश्यप, गोल्डन पार्क सिटी कॉलोनी निवासी उदित राणा और मोहल्ला मोहतसिम खां निवासी अमन राणा के रूप में की है। उनके साथ कुछ अन्य अज्ञात युवक भी शामिल थे। पीड़ित के मुताबिक, मारपीट के दौरान उनके गले में पड़ी सोने की चेन भी गिरकर गायब हो गई। तबीयत ठीक होने पर उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद