{"_id":"6afb4ae601b4b728b70b3b74","slug":"injured-son-also-dies-last-rites-performed-alongside-his-mother-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-173405-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घायल बेटे की भी मौत, मां के साथ ही हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घायल बेटे की भी मौत, मां के साथ ही हुआ अंतिम संस्कार
Mon, 16 Nov 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
रवि का फाइल फोटो।
बीसलपुर। गोवल मोड़ के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की सोमवार तड़के बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या दो हो गई है। पहले दिन युवक की मां की मौके पर ही मौत हो गई थी।
सोमवार शाम मां-बेटे के शव का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। जिस घर में चार दिसंबर को बेटे की शादी की तैयारियां होनी थीं, वहां एक साथ दो अर्थियां उठने से हर आंख नम हो गई।
शाहजहांपुर के थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव भूंडी निवासी फूलचंद्र ने बताया कि उनके भाई बसंतलाल रविवार दोपहर करीब 12 बजे पत्नी कांति देवी और बेटे रवि कुमार (21) के साथ बाइक से बीसलपुर होते हुए बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मूसरहा में शादी के निमंत्रण पत्र बांटने जा रहे थे। बीसलपुर से करीब दो किलोमीटर पहले गोवल मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में कांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बसंतलाल और रवि घायल हो गए थे।
विज्ञापन
गंभीर हालत में रवि को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार तड़के उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बरेली में पोस्टमाॅर्टम के बाद सोमवार दोपहर रवि का शव परिजन को सौंप दिया गया।
वहीं, बीसलपुर पुलिस ने कांति देवी का पोस्टमाॅर्टम कराकर उनका शव भी परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।