{"_id":"6ad86e3ccfc031e57b06b5bf","slug":"video-awareness-vehicle-flagged-off-by-the-dm-to-promote-the-2027-census-in-pilibhit-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: जनगणना 2027 के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता वाहन रवाना, डीएम ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: जनगणना 2027 के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता वाहन रवाना, डीएम ने दिखाई हरी झंडी
Mukesh Kumar
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:18 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रचार-प्रसार और आमजन को जागरूक करने के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहन रवाना किया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। इस पहल के माध्यम से जनगणना से संबंधित जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग जनगणना की प्रक्रिया के बारे में जागरूक हो सकें।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि जागरूकता अभियान का उद्देश्य जनगणना से जुड़ी जानकारी को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाना और इस प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रशासन की ओर से जनगणना के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जा रहा है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े प्रशासनिक नियोजन, जनसुविधाओं के विस्तार और विकास संबंधी आवश्यकताओं के आकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करना और उन्हें इसकी प्रक्रिया की जानकारी देना जरूरी है। जागरूकता वाहन इसी उद्देश्य से रवाना किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।