फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tributes paid to martyred personnel on Police Commemoration Day in Pilibhit

पीलीभीत: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, एसपी ने सलामी देकर अर्पित किया पुष्पचक्र

Wed, 21 Oct 2026 01:47 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 21 Oct 2026 01:47 PM IST
सार

पीलीभीत में पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने सलामी देकर शहीदों को नमन किया और पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
Tributes paid to martyred personnel on Police Commemoration Day in Pilibhit
एसपी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत में बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मृति स्थल पर पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बलिदानी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने शहीदों को नमन करते हुए पुष्पचक्र अर्पित किया। इस दौरान बलिदानी पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया गया। 

विज्ञापन


पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्तूबर को मनाया जाता है। यह दिवस 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में हुए एक हमले की याद में है। उस दिन चीनी सैनिकों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 जवान शहीद हो गए थे। उन्हीं जवानों की स्मृति और पुलिसकर्मियों के बलिदान के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है। पुलिस विभाग के अनुसार, एक सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देशभर में 154 पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान दिया।
विज्ञापन


परिजनों के प्रति संवेदना
इस अवसर पर शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। उनके सम्मान, कल्याण और सहायता के प्रति प्रतिबद्धता भी दोहराई गई। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव मौजूद रहे। सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी भी उपस्थित थे। अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed