{"_id":"6ad872ea6a7686d4f10105b7","slug":"leopard-spotted-on-the-road-near-a-school-in-barkheda-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: बरखेड़ा में स्कूल के पास सड़क पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों की उड़ी नींद, जागकर काटी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: बरखेड़ा में स्कूल के पास सड़क पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों की उड़ी नींद, जागकर काटी रात
Wed, 21 Oct 2026 01:38 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:38 PM IST
सार
पीलीभीत के बरखेड़ा इलाके में मंगलवार रात तेंदुआ देखे जाने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक पतरासा-कुंवरपुर-मुड़िया हुलास मार्ग पर स्कूल के पास देखा गया। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
सड़क पर खड़ा तेंदुआ
- फोटो : स्रोत- ग्रामीण
विस्तार
पीलीभीत के बरखेड़ा इलाके में तेंदुए की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। मंगलवार रात पतरासा-कुंवरपुर से मुड़िया हुलास जाने वाले मार्ग पर ज्योति पाठक मेमोरियल स्कूल के पास तेंदुआ सड़क पार करता दिखाई दिया। कुछ देर बाद उसे पतरासा गांव के पीछे भी विचरण करते देखा गया। तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैलने के बाद ग्रामीणों में खलबली मच गई। कई लोगों ने रात जागकर बिताई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे मार्ग से गुजर रहे लोगों की नजर तेंदुए पर पड़ी। इस दौरान एक ग्रामीण ने सतर्कता बरतते हुए तेंदुए की तस्वीर अपने फोन में कैद कर ली। तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर चर्चा तेज हो गई। ग्रामीणों को आशंका है कि तेंदुआ आबादी के आसपास घूम रहा है, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों ने मार्ग पर गश्त और चौकसी बढ़ा दी है। राहगीरों और स्थानीय लोगों को रात के समय सुनसान रास्तों पर अकेले निकलने से बचने तथा सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। क्षेत्र में तेंदुए की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन