{"_id":"6ad86ffc339e7c222a048d33","slug":"video-mla-and-sdm-conducted-a-surprise-inspection-of-paddy-procurement-centers-in-pilibhit-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: विधायक और एसडीएम ने धान खरीद केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, दीवार फांदकर भागे बिचौलिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: विधायक और एसडीएम ने धान खरीद केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, दीवार फांदकर भागे बिचौलिये
Mukesh Kumar
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:25 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के बीसलपुर मंडी परिसर में संचालित राजकीय धान क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाओं की शिकायतों के बीच बुधवार को विधायक विवेक वर्मा ने एसडीएम नागेंद्र पांडेय के साथ औचक निरीक्षण किया। मंडी के सभी 35 क्रय केंद्रों की जांच के दौरान चार केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिले। वहीं, विधायक को देखकर मंडी में मौजूद बिचौलियों में खलबली मच गई। कुछ बिचौलिये पूर्वी चाहरदीवारी फांदकर भाग गए। निरीक्षण में धान खरीद की धीमी गति और केंद्रों पर मानक के अनुरूप सुविधाएं नहीं मिलने पर विधायक ने नाराजगी जताई। विधायक ने बताया कि उन्हें शिकायतें मिल रही थीं कि राजकीय धान क्रय केंद्रों पर किसानों को अपनी उपज बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन शिकायतों की हकीकत जानने के लिए बुधवार दोपहर उन्होंने एसडीएम के साथ सभी 35 केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिले। इनमें अंकित कुमार और श्यामा चरण भी शामिल हैं। दोनों के पास दो-दो केंद्रों का प्रभार है। केंद्र प्रभारियों की गैरमौजूदगी में किसान सुबह से धान तौल कराने के लिए भटक रहे थे। इस पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई और एसडीएम को अनुपस्थित प्रभारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।