{"_id":"6aba9a4ea861635bd104dc6c","slug":"video-congress-workers-tried-to-burn-the-effigy-of-the-election-commissioner-police-snatched-it-away-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का किया प्रयास, पुलिस ने छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का किया प्रयास, पुलिस ने छीना
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने छीन लिया। कार्यकर्ताओं ने वोट चोरों कुर्सी छोड़ो , चंदा चोरों गद्दी छोड़ो नारे लगाए। बाबा आंबेडकर मूर्ति के पास प्रदर्शन किया। साथ में लाए स्लोगन लिखे पोस्टर जलाए। राष्ट्रपति के नाम एसडीएम राहुल भट्ट को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सत्य पाल कटारिया, पूर्व महानगर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ को पुलिस ने घर पर नजरबंद रखा। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह के समय बाबा आंबेडकर मूर्ति के पास एकत्र हुए। उन्होंने यहां नगर अध्यक्ष रंजन मित्तल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिसे पहले से तैनात पुलिस टीम ने छीन कर तोड़ दिया। तो कार्यकर्ताओं ने स्लोगन लिखे पोस्टर जलाए। बाद में यहां से सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंचे। वहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पूर्व मंत्री दीपक कुमार ने कहा कि वोट की चोरी हो रही है। जनमत की चोरी कर सरकार बना रहे हैं। मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। तेरह करोड़ मतदाताओं के अभी तक चुनाव आयोग ने काट दिए हैं। गुजराती जोड़ी के इशारे पर यह काम हो रहे हैं। जनमत की चोरी, जनमत की हत्या की जा रही है। रंजन मित्तल ने कहा कि विरोध जताना, पुतला फूंकने कोई गलत कार्य नहीं है। सभी को अपनी बात रखने व कहने का अधिकारी है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को गिरफ्तार किया जाए। उधर, सुबह से ही आंबेडकर मूर्ति के पास पुलिस तैनात रही। इस दौरान सलमान सईद, पूर्व डीजीसी सतपाल सिंह, हर्ष वर्धन त्यागी, आकिल राणा, सुमैया, अफसाना, राकेश पुंडीर, तारिक कुरेशी, रिजवान सिद्दीकी व अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।