{"_id":"6aba63c8beb897928d0fd598","slug":"final-approval-for-up-board-examination-centers-to-be-granted-on-november-16-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-181831-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 16 नवंबर को लगेगी यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर अंतिम मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 16 नवंबर को लगेगी यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर अंतिम मुहर
विज्ञापन
- छह अक्तूबर के बाद जारी होगी छात्रों की पंजीकरण सूची
- 28 अक्तूबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 के लिए जिले में परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिले के 293 विद्यालयों का भौतिक सत्यापन पूरा कर मानकों की रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी गई है। अब छह अक्तूबर के बाद छात्रों के पंजीकरण की अंतिम सूची जारी होने के साथ ही केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। बोर्ड की संशोधित समयसारिणी के अनुसार 16 नवंबर को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी।
परीक्षा प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि बोर्ड की ओर से केंद्र निर्धारण की संशोधित समयसारिणी जारी की गई है। इसके तहत चयनित परीक्षा केंद्रों और विद्यार्थियों के आवंटन की सूची 22 अक्तूबर को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके अगले दिन यानी 23 अक्तूबर को डिबार और मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई वाले विद्यालयों की सूची डीआईओएस पोर्टल पर प्रदर्शित होगी।
-- -- -- -- -- --
आपत्ति के लिए मिलेगा मौका
डीआईओएस हरिकेश यादव ने बताया कि केंद्र निर्धारण की सूची में किसी छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक को आपत्ति अथवा शिकायत होने पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। 28 अक्तूबर तक आपत्ति दर्ज की जा सकेगी। प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण और निस्तारण करने के बाद जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति की अनुमोदित संस्तुति परिषद की वेबसाइट पर भेजी जाएगी। इसकी अंतिम तिथि छह नवंबर निर्धारित है। इसके बाद अनुमोदित विद्यालय-छात्र आवंटन सहित परीक्षा केंद्रों की सूची 16 नवंबर को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इस तरह अक्तूबर से शुरू होने वाली आपत्तियों और परीक्षण की प्रक्रिया के बाद नवंबर में परीक्षा केंद्रों की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।