{"_id":"6b043c1ec5d8716f870dd10f","slug":"video-state-tax-team-intercepts-vehicle-loaded-with-battery-scrap-constable-assaulted-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बैटरी स्क्रैप लदे वाहन को राज्य कर टीम ने पकड़ा, सिपाही से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैटरी स्क्रैप लदे वाहन को राज्य कर टीम ने पकड़ा, सिपाही से मारपीट
Vimal Sharma
Updated Mon, 23 Nov 2026 06:44 PM IST
Link Copied
राज्य कर के मोबाइल दस्ते ने पाकबड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर चौराहे पर बगैर कागजात भेजे जा रहे बैटरी स्क्रैप लदे वाहन को पकड़ लिया। गाड़ी को लेकर जा रहे सिपाही के साथ थार सवारों ने मारपीट की। इस मामले की जानकारी एसएसपी तक पहुंचने के बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। इस मामले में पुलिस थार को कब्जे में लेकर हमलावरों की तलाश कर रही है।
सहायक आयुक्त गिरीश सिंह ने हसनपुर चौराहे पर रविवार की शाम चेकिंंग के दौरान बैटरी स्क्रैप लदे वाहन को रोक लिया। इस दौरान वाहन चालक ने पूछने पर कोई कागजात नहीं दिखाया। गाड़ी बिलारी -डिंगरपुर के रास्ते से आ रही थी। सहायक आयुक्त ने संयुक्त आयुक्त मिलिंद राज को सूचना देने के बाद बैटरी स्क्रैप लदी गाड़ी पर एक सिपाही को बैठाकर कार्यालय के लिए भेज दिया। गाड़ी कुछ दूर ही आगे निकली। इस बीच थार सवार युवकों ने घेर लिया और सिपाही के साथ मारपीट करने लगे। सहायक आयुक्त का कहना था कि वे माल सहित गाड़ी छुड़ाना चाहते थे। हंगामे को देखते ही मौके पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर उसे राज्य कर कार्यालय भेज दिया। इस मामले में राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड -1 अशोक कुमार सिंह ने घटना से एसएसपी सतपाल अंतिल को अवगत कराया। इस मामले में सहायक आयुक्त ने पाकबड़ा पुलिस को तहरीर दी है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने थार के साथ दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।