Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   State tax team intercepts vehicle loaded with battery scrap; constable assaulted

बैटरी स्क्रैप लदे वाहन को राज्य कर टीम ने पकड़ा, सिपाही से मारपीट

Mon, 23 Nov 2026 06:44 PM IST
Vimal Sharma Vimal Sharma
Updated Mon, 23 Nov 2026 06:44 PM IST
State tax team intercepts vehicle loaded with battery scrap; constable assaulted
राज्य कर के मोबाइल दस्ते ने पाकबड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर चौराहे पर बगैर कागजात भेजे जा रहे बैटरी स्क्रैप लदे वाहन को पकड़ लिया। गाड़ी को लेकर जा रहे सिपाही के साथ थार सवारों ने मारपीट की। इस मामले की जानकारी एसएसपी तक पहुंचने के बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। इस मामले में पुलिस थार को कब्जे में लेकर हमलावरों की तलाश कर रही है। सहायक आयुक्त गिरीश सिंह ने हसनपुर चौराहे पर रविवार की शाम चेकिंंग के दौरान बैटरी स्क्रैप लदे वाहन को रोक लिया। इस दौरान वाहन चालक ने पूछने पर कोई कागजात नहीं दिखाया। गाड़ी बिलारी -डिंगरपुर के रास्ते से आ रही थी। सहायक आयुक्त ने संयुक्त आयुक्त मिलिंद राज को सूचना देने के बाद बैटरी स्क्रैप लदी गाड़ी पर एक सिपाही को बैठाकर कार्यालय के लिए भेज दिया। गाड़ी कुछ दूर ही आगे निकली। इस बीच थार सवार युवकों ने घेर लिया और सिपाही के साथ मारपीट करने लगे। सहायक आयुक्त का कहना था कि वे माल सहित गाड़ी छुड़ाना चाहते थे। हंगामे को देखते ही मौके पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर उसे राज्य कर कार्यालय भेज दिया। इस मामले में राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड -1 अशोक कुमार सिंह ने घटना से एसएसपी सतपाल अंतिल को अवगत कराया। इस मामले में सहायक आयुक्त ने पाकबड़ा पुलिस को तहरीर दी है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने थार के साथ दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ठाकुरद्वारा में तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, लोगों ने लगाया जाम

23 Nov 2026

VIDEO: लोहिया संस्थान में मेडिसिन विभाग की ओर से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

23 Nov 2026

VIDEO: लामार्टिनियर एसडीएस टेनिस ग्राउंड में 24वें एल्डिको कप का आयोजन

23 Nov 2026

VIDEO: गर्ल्स हाईस्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन, छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी

23 Nov 2026

शामली: शहीद मनीष की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी, मां बोलीं- आखिरी बार चेहरा दिखा दो

23 Nov 2026
विज्ञापन

मेरठ: डॉ. अनिल कपूर ने विकसित की छाती के ऑपरेशन की नई तकनीक, अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञों को दी जानकारी

23 Nov 2026

मेरठ: बिजली बंबा बाईपास स्थित कटेंजा में जैन मंदिर का शिलान्यास, आचार्य सौरभ सागर महाराज ने दिया आशीर्वाद

23 Nov 2026
विज्ञापन

सोलन के वार्ड-12 में निक्षय मित्र शिविर आयोजित, लोगों के बीपी और शुगर की जांच

23 Nov 2026

कन्नौज: पुलिस ध्वज फहराकर जवानों को दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

23 Nov 2026

राजस्थान: बुजुर्ग के कानों से सोने की मुरकियां खींचीं, दोनों कान फटे; घायल हालत में भी आरोपी को दबोचा

23 Nov 2026

ग्राम्य विकास योजना के तहत 5.23 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ, दिसंबर में जारी होगी पहली किस्त

23 Nov 2026

अमृतसर में आवाज कम करने की अपील पर पड़ोसी से मारपीट, वीडियो वायरल

23 Nov 2026

वाराणसी: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सिगरा से निकली भव्य नगर कीर्तन

23 Nov 2026

कल्पना पटवारी से खास बातचीत, बोलीं- बाबा विश्वनाथ की कृपा से सजा सुरों का सफर

23 Nov 2026

मेले में 65 हजार डेरे, 10 लाख श्रद्धालुओं ने डाला डेरा

23 Nov 2026

ढोल की थाप पर झूम रहे श्रद्धालु, जादू के खेल भी बने आकर्षण

23 Nov 2026

फिरोजपुर में युवक का नग्न वीडियो बनाया, पैसे न देने पर वायरल करने की दी धमकी

ट्रैक्टर-ट्राली और बैलगाड़ियों से पहुंच रहे श्रद्धालु

23 Nov 2026

तिगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे से गूंजे घाट

23 Nov 2026

सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू भाजपा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का पुतला फूंका

23 Nov 2026

कांग्रेस में गुटबाजी नहीं, पार्टी पूरी तरह एकजुट : औजला

23 Nov 2026

ऊना: मांगें पूरी न होने पर 27 नवंबर को शिमला मुख्यालय का घेराव करेंगे एचआरटीसी पेंशनर

23 Nov 2026

साधु-संतों ने कुंभ की तर्ज पर निकाली शाही पेशवा शोभायात्रा

23 Nov 2026

VIDEO: झोपड़ी में सो रहे ग्रामीण को तेंदुए ने मार डाला, 100 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव

23 Nov 2026

VIDEO: चोरी की घटना को अंजाम देने जमा हुए बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

23 Nov 2026

कांगड़ा: टीबी मरीजों को एकमे वेलफेयर फाउंडेशन ने वितरित की पोषण किट, पौष्टिक आहार के महत्व पर कार्यशाला आयोजित

23 Nov 2026

मेले में बच्चों की पहली पसंद बनी ऊंट की सवारी

23 Nov 2026

कानपुर: घटिया निर्माण सामग्री से ग्राम पंचायत सचिवालय की हालत जर्जर

23 Nov 2026

कानपुर: आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लटका ताला, निराश लौट रहे ग्रामीण

23 Nov 2026

कानपुर: रमेलनगर में राजकीय पशु सेवा केंद्र पर लटका मिला ताला

23 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed