Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Youth from the upper caste community took to the streets in protest against reservation, submitted memorandum to the Prime Minister
{"_id":"6a92e192550246c8d60fd22f","slug":"video-youth-from-the-upper-caste-community-took-to-the-streets-in-protest-against-reservation-submitted-memorandum-to-the-prime-minister-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: आरक्षण के विरोध में सड़कों पर उतरे सवर्ण समाज के युवा, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आरक्षण के विरोध में सड़कों पर उतरे सवर्ण समाज के युवा, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
मेरठ। आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और आरक्षण समाप्त करने की मांग अब गांव-कस्बों तक पहुंचने लगी है। शनिवार को ठाकुर समाज समेत अन्य सवर्ण समाज के सैकड़ों युवा आरक्षण के विरोध में हस्तिनापुर के नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। युवाओं ने आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने की मांग को लेकर मवाना तहसील तक मार्च किया और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। शनिवार को कस्बे के नेहरू पार्क में ठाकुर समाज के साथ अन्य सवर्ण समाज के युवा एकत्रित हुए। यहां आरक्षण व्यवस्था के विरोध में नारेबाजी करते हुए युवाओं ने कहा कि आरक्षण का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की समीक्षा की जानी चाहिए। इस अवसर पर हरी प्रताप सिंह ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही आरक्षण व्यवस्था के कारण सामान्य वर्ग के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। नेहरू पार्क से सैकड़ों युवा एकजुट होकर मवाना तहसील पहुंचे। युवाओं ने तहसील परिसर में प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने अथवा इसकी मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा कर आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान ठाकुर अमरीश ने कहा कि शिक्षा और रोजगार में सभी वर्गों को समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से आरक्षण व्यवस्था पर व्यापक स्तर पर विचार करने की मांग की। इस दौरान, कुलदीप चौहान, दिवाकर, ठाकुर अमनपाल सिंह, भीम सिंह, रानू चौहान समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। तहसील पहुंचने के दौरान पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।