Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
What kind of a school is this, there is neither furniture for the children to sit nor toilets, the thirst of the teachers and children is quenched by the water of the municipal corporation
{"_id":"688e289d549dc2228908ff72","slug":"video-what-kind-of-a-school-is-this-there-is-neither-furniture-for-the-children-to-sit-nor-toilets-the-thirst-of-the-teachers-and-children-is-quenched-by-the-water-of-the-municipal-corporation-2025-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: ये कैसा स्कूल, यहां न बच्चों के बैठने को फर्नीचर और न शौचालय, नगर निगम के पानी के भरोसे बुझती है शिक्षक और बच्चों की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ये कैसा स्कूल, यहां न बच्चों के बैठने को फर्नीचर और न शौचालय, नगर निगम के पानी के भरोसे बुझती है शिक्षक और बच्चों की प्यास
मेरठ। ये कैसा सरकारी स्कूल, यहां न बच्चों को बैठने के लिए फर्नीचर है और न शौचालय व पानी की व्यवस्था। ये तस्वीर है महानगर के वार्ड 35 में बेरीपुरा सरकारी प्राथमिक स्कूल की। 60 वर्ग गज के प्लाट में एक कमरे की प्राइवेट बिल्डिंग में यह स्कूल चलता है। कमरे में ऑफिस है और बाहर लोहे की टीन शेड में बच्चे पढ़ते हैं। वह भी दरी पर बैठकर। बच्चों को फर्नीचर नसीब ही नहीं हुआ है। हलकी बारिश होते ही बच्चों की छुट्टी करनी पड़ती है। कारण है कि टीन शेड में पानी आता है। अधिक गर्मी के दौरान टीन शेड तपती है। सच्चाई यह है कि सर्दी, गर्मी और बरसात में से किसी भी मौसम में बच्चों के लिए स्कूल में बैठने का उचित स्थान ही नहीं है। अमर उजाला की टीम शुक्रवार दोपहर 12 बजे दिल्ली रोड स्थित बेरीपुरा में पहुंची। काफी तलाश करने के बाद एक तीन फिट चौड़ी गली में प्राथमिक विद्यालय चलता मिला। टीन शेड़ में दरे पर बच्चे बैठे पढ़ाई कर रहे थे। हैडमास्टर दिलशाद अली, सहायक अध्यापक अरुण शर्मा और शिक्षा मित्र लता बच्चों को पढ़ा रहे थे। टीन शेड़ में छत में दो पंखे और दो टेबिल फेन चलते मिले। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे बेरीपुरा निवासी ही थे। शिक्षकों द्वारा बताया गया कि दो किमी के दायरे में यह इकलौता स्कूल है। 2020 से पहले इस स्कूल के बच्चे पेड़ के नीचे बैठकर ही पढ़ते थे। कोरोना काल में पेड़ गिर गया तो टीन शेड डाली गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।