{"_id":"6a1811c9399a1e9d4f00054d","slug":"video-uproar-over-alleged-goat-sacrifice-at-durga-temple-premises-in-meerut-one-detained-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: नौचंदी मैदान के परिसर में बकरे की कुर्बानी की सूचना पर हंगामा, एक व्यक्ति हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नौचंदी मैदान के परिसर में बकरे की कुर्बानी की सूचना पर हंगामा, एक व्यक्ति हिरासत में
मेरठ के नौचंदी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बकरे की कुर्बानी की सूचना मिलने पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही नरसिंह वाहिनी और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में झूला लगाने वाले कारीगरों द्वारा बकरा काटकर पकाया जा रहा था। इस दौरान मौके पर पहुंचे झूला ठेकेदारों का भी घेराव किया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ठेकेदारों पर लापरवाही बरतने और विशेष समुदाय के लोगों को झूले लगाने की अनुमति देने को लेकर नाराजगी जताई। झूला ठेकेदार ललित मोहन शर्मा ने बताया कि एक दिन पहले ही कारीगरों को किसी प्रकार की अव्यवस्था न करने की सख्त हिदायत दी गई थी। हंगामे की सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने ठेकेदारों को दोबारा ऐसी स्थिति न बनने देने की चेतावनी दी। पुलिस ने मामले में राजस्थान से आए झूला कारीगर गाधा खान को हिरासत में ले लिया। मौके से मिले बकरे के मांस को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।