Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
The Hastinapur-Chandpur road remained unrepaired on the second day as well; commuters were forced to risk their lives while traveling.
{"_id":"6a551b667f5c3cdf9400a174","slug":"video-the-hastinapur-chandpur-road-remained-unrepaired-on-the-second-day-as-well-commuters-were-forced-to-risk-their-lives-while-traveling-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: दूसरे दिन भी नहीं दुरुस्त हुआ हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग, जान जोखिम में डालकर निकले रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दूसरे दिन भी नहीं दुरुस्त हुआ हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग, जान जोखिम में डालकर निकले रहे राहगीर
मेरठ। पानी निकासी के लिए बुलडोजर से क्षतिग्रस्त किए गए हस्तिनापुर-चांदपुर (बिजनौर) मार्ग की सोमवार को भी मरम्मत नहीं हो सकी। दूसरे दिन भी आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। मजबूरी में राहगीरों और किसानों को गहरे पानी से होकर जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ा, जबकि चांदपुर जाने वाले लोगों को बिजनौर बैराज के रास्ते करीब 70 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। लगातार बारिश से किशनपुर, लतीफपुर, सिरजेपुर, हादीपुर गावड़ी और रठौरा कला समेत कई गांवों के जंगलों में जलभराव हो गया है। किसानों का कहना है कि पानी निकासी नहीं होने से हजारों बीघा फसल बर्बादी की कगार पर है। इसी समस्या के चलते शनिवार रात भीमकुंड के पास मार्ग काट दिया गया था। रविवार को तहसीलदार निरंकार सिंह और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया, लेकिन किसानों के दो पक्षों में सहमति न बनने से मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका। उधर, भीमकुंड में हुई पंचायत में ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि तीन दिन के भीतर मार्ग दुरुस्त नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि पीडब्ल्यूडी को मार्ग शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर संबंधित विभाग के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।