Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
The family staged a sit-in at the police station demanding the girl's recovery and gave the police an ultimatum.
{"_id":"690f5d9b3cceaf13cd082664","slug":"video-the-family-staged-a-sit-in-at-the-police-station-demanding-the-girls-recovery-and-gave-the-police-an-ultimatum-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: युवती की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने थाने पर दिया धरना, पुलिस को दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: युवती की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने थाने पर दिया धरना, पुलिस को दिया अल्टीमेटम
मेरठ। दौराला के लोईया गांव निवासी 22 वर्षीय दीपांशी के अपहरण के मामले में पुलिस युवती की बरामदगी नहीं कर सकी। बरामदगी नहीं होने व आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने भाकियू अंबावता के पदाधिकारियों के साथ दौराला थाने पर धरना दिया। रविवार 12 बजे तक का आश्वासन मिलने पर परिजनों ने धरना समाप्त किया। पिता सुरजीत ने थाने पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि छह नवंबर को जानी थाना क्षेत्र के पांचली गांव निवासी रोबिन, हैप्पी, अर्जुन कार में सवार होकर लोईया गांव पहुंचे। घर से घेर में जा रही बेटी दीपांशी को तीनों ने रास्ते में रोक लिया और जबरन अपहरण कर गाड़ी में डालकर ले गए। मामले की जानकारी उन्हें मिली तो उन्होंने कार को ढूंढने का प्रयास किया और थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस उनके साथ पांचली गांव पहुंची, लेकिन पुलिस ने घर में घुसकर कोई तलाशी नहीं ली और न ही आरोपियों के परिजनों से पूछताछ की। इससे क्षुब्ध परिजन शनिवार देर शाम भाकियू अंबावता के प्रदेश सचिव मोनू पंवार के नेतृतव में दौराला थाने पहुंचे। थाने पर परिजनों व भकियू अंबावता के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया और परिजनों को रविवार दोपहर 12 बजे तक युवती की बरामदगी का आश्वासन दिया, जिस पर परिजन व कार्यकर्ता शांत हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।