Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Sarurpur police caught the thieves who stole the house, recovered jewellery along with cash worth 6.5 lakhs
{"_id":"68b07807eeff0eddd50ef609","slug":"video-sarurpur-police-caught-the-thieves-who-stole-the-house-recovered-jewellery-along-with-cash-worth-65-lakhs-2025-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरूरपुर पुलिस ने पकड़े घर में चोरी करने वाले चोर, साढ़े 6 लाख की नकदी समेत जेवरात भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरूरपुर पुलिस ने पकड़े घर में चोरी करने वाले चोर, साढ़े 6 लाख की नकदी समेत जेवरात भी बरामद
मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी फातिमा पत्नी जमील के घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जाऊल व इरफान उर्फ कोटू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी के जेवरात बेचकर 6 लाख 50 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। बता दे कि बीते 4 मई की रात को आरोपियों ने पीड़िता फातिमा के घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी उसके घर में रखे सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए थे। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ आशुतोष ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस टीम आरोपियों की पहचान में जुटी थी। कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपियों संदिग्ध पाई गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर जब पुलिस ने घटना के बारे में सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जेवरात बेचकर नकदी भी बरामद की है। पूछताछ के बाद आरोपियों को चालान कर दिया है। आरोपी जाऊल के खिलाफ हापुड़, नोएड़ा व मेरठ में करीब चार मुकदमे दर्ज है। जबकि आरोपी इरफान उर्फ कोटू के खिलाफ सरूरपुर थाने में करीब दस मुकदमे दर्ज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।