{"_id":"6a957f1bb634e7cd2408dec8","slug":"video-road-in-dilapidated-condition-opposite-begampul-metro-station-massive-potholes-pose-a-serious-hazard-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: बेगमपुल मेट्रो स्टेशन के सामने खस्ता हाल में सड़क, बड़े-बड़े गढ्ढों से आफत में आई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बेगमपुल मेट्रो स्टेशन के सामने खस्ता हाल में सड़क, बड़े-बड़े गढ्ढों से आफत में आई जान
मेरठ। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल बेगमपुल मेट्रो स्टेशन से जीरो माइल तक सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। पूरे मार्ग पर जगह-जगह सैकड़ों गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा खतरा बने हुए हैं। आए दिन दोपहिया वाहन सवार गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मार्ग से हजारों लोग, स्कूली बच्चे, एंबुलेंस और भारी वाहन गुजरते हैं, इसके बावजूद विभाग की ओर से न तो गड्ढों का पैचवर्क कराया जा रहा है और न ही सड़क की मरम्मत की जा रही है। शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। गड्ढों से बचने के दौरान वाहन चालकों के बीच टक्कर का खतरा भी बना रहता है। हादसों के बाद भी सड़क की सुध नहीं ली जा रही। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।