{"_id":"6ae9a2a2e07e1f1c280ae41a","slug":"video-meerut-students-shop-at-the-hunar-haat-handicraft-fair-at-ccsu-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सीसीएसयू में हुनर हाट हस्तकला मेले में छात्र-छात्राओं ने की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: सीसीएसयू में हुनर हाट हस्तकला मेले में छात्र-छात्राओं ने की खरीदारी
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के ललित कला विभाग में मंगलवार को दो दिवसीय ‘हुनर हाट हस्तकला मेले’ का समापन किया गया। मेले में छात्र-छात्राओं ने हाथों से तैयार की गई आकर्षक एवं खूबसूरत हस्तनिर्मित वस्तुओं को देखा और उनकी जमकर खरीदारी की।
हस्तकला से जुड़ी विभिन्न कलाकृतियों और उपयोगी वस्तुओं ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। समापन समारोह के अवसर पर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को हस्तकला, रचनात्मकता और स्वदेशी उत्पादों के प्रति प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान किया। इस मौके पर विभाग की प्रोफेसर डॉक्टर अलका तिवारी, डॉक्टर पूर्णिमा वशिष्ठ मुख्य रूप से शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।