{"_id":"6a9811584221dd2ec905711b","slug":"video-meerut-shutdown-sees-mixed-response-markets-open-in-some-areas-traders-protest-in-rain-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ बंद का मिला-जुला असर, कहीं खुले तो कहीं बंद रहे बाजार; बारिश में छतरी लगाकर धरने पर बैठे व्यापारी, अधिकारियों ने की वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ बंद का मिला-जुला असर, कहीं खुले तो कहीं बंद रहे बाजार; बारिश में छतरी लगाकर धरने पर बैठे व्यापारी, अधिकारियों ने की वार्ता
व्यापारियों के मेरठ बंद के आह्वान का शहर में मिला-जुला असर देखने को मिला। कई बाजारों में दुकानें बंद रहीं, जबकि कुछ स्थानों पर बाजार खुले नजर आए। बंद के समर्थन में डॉक्टरों ने भी अपने क्लिनिक बंद रखे।
शहर में सुबह से बारिश के बावजूद व्यापारी धरना स्थल पर पहुंचे। कई व्यापारी छतरी लगाकर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते नजर आए। इस दौरान व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।
सिख समाज ने की लंगर सेवा
प्रदर्शन के दौरान सिख समाज के लोगों ने धरना स्थल पर लंगर सेवा की। प्रदर्शन में शामिल व्यापारियों और अन्य लोगों को भोजन वितरित किया गया।
अधिकारियों ने की वार्ता की कोशिश
व्यापारियों के प्रदर्शन के बीच एडीएम सिटी और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनने और समझाने का प्रयास किया। व्यापारियों और अधिकारियों के बीच वार्ता हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।