{"_id":"6ae09c8307d0810c7d0aba15","slug":"video-meerut-man-dies-nephew-seriously-injured-as-unknown-vehicle-hits-bike-on-gangnahar-road-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: गंगनहर पटरी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मनोज की मौत, भतीजा गंभीर; गाय खरीदने जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: गंगनहर पटरी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मनोज की मौत, भतीजा गंभीर; गाय खरीदने जा रहे थे दोनों
मेरठ के सरधना क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर अटेरना और कपसाड़ के बीच मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार मनोज (37) की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव निवासी चाचा-भतीजा बड़ौत में गाय खरीदने जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीर दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। प्रशांत की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।