फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLC Elections: Shrichand Sharma wins the Teachers' constituency seat, and Dinesh Goyal wins

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा और स्नातक पर दिनेश गोयल की जीत, लगातार दूसरी बार भाजपा का परचम

Tue, 27 Oct 2026 09:34 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 27 Oct 2026 09:34 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक व स्नातक सीटों पर हुए चुनाव के बाद मेरठ के कृषि विवि में वोटों की गिनती हुई। देर रात आए नतीजों में भाजपा के दोनों उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। समर्थकों ने दोनों को फूल-मालाओं से लाद दिया और जमकर आतिशबाजी की। 

विज्ञापन
MLC Elections: Shrichand Sharma wins the Teachers' constituency seat, and Dinesh Goyal wins
दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। शिक्षक एमएलसी सीट पर भाजपा उम्मीदवार श्रीचंद शर्मा ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। श्रीचंद शर्मा ने 18099 वोट हासिल किए। जबकि सपा उम्मीदवार नितिन कुमार तोमर को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के उम्मीदवार डॉ. सुशील कुमार पुंडीर, ठकुराई गुट के सुशील चौधरी समेत अन्य उम्मीदवारों को करारी हार झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन

स्नातक सीट पर भाजपा के दिनेश गोयल भी दूसरी बार विजयी रहे हैं। दिनेश गोयल को 24928 वोट मिले। दूसरे स्थान पर सपा के प्रमेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट रहे। शिक्षक दलों के उम्मीदवारों को यहां भी करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

MLC Elections: Shrichand Sharma wins the Teachers' constituency seat, and Dinesh Goyal wins
मतगणना स्थल। - फोटो : अमर उजाला
शिक्षक एमएलसी : श्रीचंद शर्मा
श्रीचंद शर्मा का जन्म 15 जून 1966 को गौतमबुद्ध नगर के धूम मानिकपुर गांव में हुआ था। ज्योतिष शास्त्र से स्नातक उत्तीर्ण श्रीचंद शर्मा ने केशव माधव शिक्षण संस्थान की स्थापना की। 1988 में आरएसएस के स्वयंसेवक बने और 1996 में विहिप का जिला प्रमुख बनाया गया। 1998 में सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने। 2000 में आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख का दायित्व संभाला। 2004 से 2007 तक भाजपा के गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष बने। 2013 से 2016 तक भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक रहे। 2019 में भाजपा का शिक्षक सीट से एमएलसी प्रत्याशी बनाया। 2020 में शिक्षक एमएलसी का चुनाव जीता।
विज्ञापन

MLC Elections: Shrichand Sharma wins the Teachers' constituency seat, and Dinesh Goyal wins
फोर्स रही तैनात। - फोटो : अमर उजाला
स्नातक एमएलसी : दिनेश गोयल
दिनेश गोयल का जन्म एक जुलाई 1953 को मेरठ जिले के कुराली गांव में हुआ था। विज्ञान वर्ग से स्नातक दिनेश गोयल व्यापार करते हैं। वे राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूशंस ग्रुप के चेयरमैन समेत कई शिक्षण संस्थाओं के चेयरमैन हैं। अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज के संस्थापक सदस्य, राजकुमार गोयल जूनियर हाईस्कूल पुरामहादेव बागपत के प्रबंधक, श्रीकृष्ण गोशाला गाजियाबाद के अध्यक्ष समेत कई सामाजिक व शिक्षण संस्थाओं से प्रमुख रूप से जुड़े हुए हैं। 2020 में भाजपा ने मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक सीट से प्रत्याशी घोषित किया और उन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल की।

ये भी देखें...
यूपी: आज हटाई जा रहीं मस्जिदें, फिर होंगी आबाद, देवबंद में जमीयत अध्यक्ष मदनी ने सरकार के बारे में कही ये बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed