Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Kapsaad incident: 'Don' called, then came to know that mother was murdered..., Ruby's brother gave statement in court
{"_id":"6afb3250302cfef863070f7f","slug":"video-kapsaad-incident-don-called-then-came-to-know-that-mother-was-murdered-rubys-brother-gave-statement-in-court-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपसाड़ कांड: 'डॉन' का फोन आया, तब पता चला कि मां की हो गई हत्या..., कोर्ट में रूबी के भाई ने दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपसाड़ कांड: 'डॉन' का फोन आया, तब पता चला कि मां की हो गई हत्या..., कोर्ट में रूबी के भाई ने दिया बयान
मेरठ। कपसाड़ में सुनीता की हत्या कर उनकी बेटी रूबी का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में जेल में बंद पारस सोम के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई चल रही है। सोमवार को रूबी के भाई नरसी से अधिवक्ता ने जिरह की। सोमवार को सुनवाई के दौरान पारस सोम के अधिवक्ता ने नरसी से जिरह की। अधिवक्ता ने सवाल पूछा कि सुनीता की हत्या कैसे और कब हुई, डॉक्टर ने किस समय मृत घोषित किया, पोस्टमार्टम के लिए शव कब ले जाया गया और पारस सोम ने ही हत्या की है, इसका पता कैसे चला? नरसी ने इन सभी सवालों के जवाब दिए, जबकि इस दौरान नरसी के अधिवक्ता ने भी अपना पक्ष रखा। एडीजीसी क्राइम शिवम गुप्ता ने बताया कि नरसी ने अपने बयान में कहा है कि आठ जनवरी को वह गांव में ही था, तभी उसके दोस्त शुभम उर्फ डॉन की कॉल आई। शुभम ने उसे बताया कि "तेरी मम्मी बम्बे पर मरी पड़ी हैं।" मौके पर पहुंचने पर मां लहूलुहान पड़ी थीं और बहन गायब थी। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों के सहयोग से वह मां को अस्पताल ले गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।