Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Investors' anger against Growth Ambition Company continues, owner accused of defrauding crores and absconding
{"_id":"68c19ef21065937a6e026e22","slug":"video-investors-anger-against-growth-ambition-company-continues-owner-accused-of-defrauding-crores-and-absconding-2025-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: ग्रोथ ऐम्बीशन कंपनी के खिलाफ निवेशकों का आक्रोश जारी, मालिक पर करोड़ों की ठगी कर फरार होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ग्रोथ ऐम्बीशन कंपनी के खिलाफ निवेशकों का आक्रोश जारी, मालिक पर करोड़ों की ठगी कर फरार होने का आरोप
मेरठ। सरधना तहसील रोड स्थित ग्रोथ ऐम्बीशन कंपनी के खिलाफ निवेशकों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। कंपनी के मालिक नवाजिश खान पर करोड़ों रुपये की ठगी कर फरार होने का आरोप है। बता दें कि नगर में तहसील रोड पर स्थित थाने के पास ग्रोथ एंबिशन नाम से एक ऑफिस खोला गया था। इसमें कुछ लोगों ने निवेश योजना के नाम पर इलाके के सैकड़ों लोगों से मोटी रकम ऐंठ ली। आरोपियों ने निवेशकों को छह महीने में पांच गुना रकम लौटाने का झांसा दिया था। इस कारण लोगों ने अपनी जमीन व जेवरात गिरवी रखकर कंपनी में मोटी रकम निवेश की थी। जब कंपनी के पास करोड़ों रुपये जमा हुए तो आरोपी अपने कार्यालय पर ताला लगाकर रातोंरात भाग गए। दर्जनों निवेशकों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, बुधवार को भी निवेशकों ने अरोपी कंपनी संचालक नवाजिश के मकान पर हंगामा किया। पुलिस को तहरीर देते हुए परवेज अंसारी पुत्र सरताज निवासी मोहल्ला गोमती नगर, सरधना ने बताया कि 10 सितंबर 2025 को नवाजिश खान ने उसे उसके पैसे लौटाने का वादा किया था। जब वह नवाजिश के घर पहुंचा, तो वहां पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रवेज के अनुसार, नवाजिश के पिता अमीर अहमद ने उसके साथ गाली-गलौच की, जबकि उसका छोटा भाई आरिस ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।