Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Heartfelt farewell given to Yashpal Singh, in-charge of birth-death certificate of Nagar Panchayat office, on retirement.
{"_id":"6a95aab8a1b7af5c280a16c7","slug":"video-heartfelt-farewell-given-to-yashpal-singh-in-charge-of-birth-death-certificate-of-nagar-panchayat-office-on-retirement-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सेवानिवृत्ति पर नगर पंचायत कार्यालय के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र प्रभारी यशपाल सिंह को दी भावभीनी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सेवानिवृत्ति पर नगर पंचायत कार्यालय के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र प्रभारी यशपाल सिंह को दी भावभीनी विदाई
मेरठ। हस्तिनापुर नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को प्रभारी जन्म-मृत्यु यशपाल सिंह के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के कर्मचारियों, सभासदों और नगर के गणमान्य लोगों ने यशपाल सिंह एवं उनके परिवार का सम्मान कर उनके स्वर्णिम सेवाकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि यशपाल सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान जिम्मेदारियों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया। नगर पंचायत में जन्म-मृत्यु संबंधी कार्यों के संचालन में उनके योगदान को भी सराहा गया। इस अवसर पर नगर पंचायत कर्मियों ने उनके लंबे सेवाकाल के अनुभवों को याद करते हुए कहा कि सरकारी सेवा में रहते हुए उन्होंने अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया। इस दौरान कर्मचारियों और सभासदों ने यशपाल सिंह को स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। परिवार के सदस्यों का भी स्वागत किया गया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर यशपाल सिंह भावुक नजर आए। उन्होंने सभी का आभार जताते हुए कहा कि नगर पंचायत में कार्य करते हुए उन्हें अधिकारियों, कर्मचारियों, सभासदों और नगरवासियों का हमेशा सहयोग मिला। समारोह में मौजूद लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नगर पंचायत के रविंद्र कुमार, हर्ष, संजय जिनवाल, पुनीत, वार्ड सभासद मनोज, मखदुमपुर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।