फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Three people, including a former co-convener of the Hindu Jagran Manch, sent to jail; multiple cases,

मेरठ: हिंदू जागरण मंच के पूर्व सह संयोजक समेत तीन को गैंगस्टर में भेजा जेल, धोखाधड़ी समेत कई मुकदमे हैं दर्ज

Fri, 18 Sep 2026 09:34 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 18 Sep 2026 09:34 PM IST
सार

हिंदू जागरण मंच के पूर्व सह संयोजक प्रदीप कौशिक, पुनीत गुप्ता और उसके भाई नवीन गुप्ता के खिलाफ लालकुर्ती थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज था। इसकी जांच सदर बाजार पुलिस कर रही थी। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Meerut: Three people, including a former co-convener of the Hindu Jagran Manch, sent to jail; multiple cases,
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालकुर्ती पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में हिंदू जागरण मंच के पूर्व सह संयोजक माधोनगर हापुड़ रोड गांधी नगर, नौचंदी निवासी प्रदीप कौशिक, गैंग लीडर अंसारपुरा हापुड़ रोड निवासी पुनीत गुप्ता और उनके भाई नवीन गुप्ता को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से चौधरी चरण सिंह जिला कारागार भेज दिया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के अलावा धोखाधड़ी के भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्रदीप, पुनीत और नवीन गुप्ता के खिलाफ सिविल लाइन, नौचंदी समेत कई थानों में धोखाधड़ी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसके आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ लालकुर्ती पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की। सदर बाजार पुलिस को विवेचना सौंपी गई। लालकुर्ती पुलिस ने मुस्कान नर्सिंग होम, नौचंदी क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सदर बाजार पुलिस को तीनों को सौंप दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर बाजार पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी आरोपी जेल भेज दिए गए। एसपी सिटी ने बताया कि गैंगस्टर के मामले में जिस थाने में मुकदमा होता है, वहां से जांच नहीं कराई जाती है। दूसरे थाने से जांच कराई जाती है। इसलिए सदर बाजार पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
 
विज्ञापन

पुनीत गुप्ता के खिलाफ दर्ज है पांच मुकदमे
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुनीत गुप्ता के खिलाफ गैंगस्टर समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। नौचंदी थाने में धोखाधड़ी, गंगानगर थाने में दुष्कर्म से संबंधित और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। लालकुर्ती और सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। अब एक मुकदमा गैंगस्टर का दर्ज हुआ है। वहीं नवीन गुप्ता के खिलाफ नौचंदी में धोखाधड़ी, सिविल लाइन थाने में अलग-अलग दो मुकदमे धोखाधड़ी और अब लालकुर्ती पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। प्रदीप कौशिक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी और अब लालकुर्ती थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ है।
 

इन्होंने कहा...
प्रदीप कौशिक हिंदू जागरण मंच में उपाध्यक्ष पद से 2023 में अपनी व्यक्तिगत कारण बताते हुए पदमुक्त हो गए थे। अभी मेरठ की कार्यकारिणी भंग है। जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
- चंद्रपाल प्रजापति, प्रांत संयोजक, हिंदू जागरण मंच

पुलिस ने कई मुकदमे मेरे भाइयों पर गलत तरीके से दर्ज किए हैं। जो मामले सिविल के होते हैं, उसमें धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गलत किया है। गैंगस्टर का मुकदमा जो दर्ज किया है, वह तो बनता ही नहीं है। नवीन और प्रदीप ने किसी तरह का कोई कब्जा भी नहीं किया है। प्रदीप कौशिक काफी समय से हिंदू जागरण मंच से पदमुक्त चल रहे हैं।
- ललित गुप्ता अमूल, महानगर संयोजक, हिंदू जागरण मंच

ये भी देखें...
सहारनपुर: प्रेमी ने की ज्योति की हत्या, मां के साथ मिलकर नहर में फेंका शव; भाई की साली से करना चाहता था शादी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed