Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Hastinapur: Fake Cigarette Factory Found Beside Government Cow Shelter, Cigarettes Worth ₹1.5 Crore Seized
{"_id":"6a9a85d0029fa2dada0362c4","slug":"video-hastinapur-fake-cigarette-factory-found-beside-government-cow-shelter-cigarettes-worth-rs15-crore-seized-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गौशाला की दीवार से सटकर चल रही थी नकली सिगरेट फैक्टरी, पुरानी स्कूल बिल्डिंग में होता था कारोबार; छापे में डेढ़ करोड़ की तैयार सिगरेट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाला की दीवार से सटकर चल रही थी नकली सिगरेट फैक्टरी, पुरानी स्कूल बिल्डिंग में होता था कारोबार; छापे में डेढ़ करोड़ की तैयार सिगरेट बरामद
मेरठ के हस्तिनापुर में दूधली गांव में सरकारी गौशाला की दीवार से सटकर अवैध सिगरेट फैक्टरी संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। गौशाला के पास स्थित एक पुरानी स्कूल की इमारत को नकली सिगरेट बनाने और पैकिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। बाहर से सामान्य नजर आने वाली इमारत के अंदर बड़े पैमाने पर सिगरेट बनाने का काम चल रहा था।
पुलिस और सिगरेट कंपनी की संयुक्त कार्रवाई में फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया। छापे के दौरान करीब डेढ़ करोड़ रुपये की तैयार सिगरेट और इतनी ही कीमत का कच्चा माल बरामद होने की बात सामने आई है। कार्रवाई के बाद आसपास के क्षेत्र में भी खलबली मच गई।
सरकारी गौशाला से सटी इमारत में चल रहा था कारोबार
फैक्टरी सरकारी गौशाला से सटी पुरानी इमारत में संचालित की जा रही थी। लंबे समय से यहां गतिविधियां चलने के बावजूद संबंधित विभागों और स्थानीय स्तर पर इसकी जानकारी न होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
अब पुलिस फैक्टरी संचालकों, इमारत के इस्तेमाल और नकली सिगरेट के कारोबार से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि तैयार सिगरेट की सप्लाई कहां-कहां की जाती थी और इस कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।