Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Flood Safety Public Awareness Padyatra started on the banks of Ganga under the leadership of Minister of State
{"_id":"6a3425e052cabbf39b065ee9","slug":"video-flood-safety-public-awareness-padyatra-started-on-the-banks-of-ganga-under-the-leadership-of-minister-of-state-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: राज्य मंत्री के नेतृत्व में गंगा किनारे शुरू हुई बाढ़ सुरक्षा जन-जागरण पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: राज्य मंत्री के नेतृत्व में गंगा किनारे शुरू हुई बाढ़ सुरक्षा जन-जागरण पदयात्रा
मेरठ। भाजपा सरकार के केंद्र में 12 वर्ष पूर्ण होने पर बाढ़ सुरक्षा जन-जागरण प्रगति पदयात्रा के तहत बृहस्पतिवार को फतेहपुर प्रेम गांव स्थित गंगा तट पर जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वक्ताओं ने बाढ़ सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। फतेहपुर प्रेम से सिरजोपुर तक जाने वाली पदयात्रा की शुरुआत राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने गंगा किनारे से की। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) प्रमोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र में 11 किलोमीटर लंबे तटबंध पर कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि परियोजना का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। तटबंध के निर्माण से बाढ़ के दौरान होने वाले नुकसान में कमी आएगी तथा ग्रामीणों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है। साथ ही प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में भी सुधार आया है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है और महिलाएं स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि पहले खादर क्षेत्र की बाढ़ का पानी हस्तिनापुर तक पहुंच जाता था, लेकिन अब क्षेत्र में पांच बड़ी बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं पर कार्य होने से स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में अब तक 27 किलोमीटर लंबे तटबंधों का निर्माण कराया जा चुका है, जिससे खादर क्षेत्र को बाढ़ के खतरे से काफी हद तक सुरक्षा मिली है। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण कार्यों के कारण किसानों की जमीनों के मूल्य में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल, सरदार अमृत सिंह, रणवीर प्रधान, बृजपाल, बाबा बूटा सिंह, प्रदीप मान, रोहित बंसल प्रधान गुरु वचन सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।