फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman’s Body Found in Sugarcane Field, Murder Suspected in Sardhana

Meerut: गन्ने के खेत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका, कुशावली-ज्वालागढ़ के जंगल में फेंकी लाश

Thu, 20 Aug 2026 03:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Aug 2026 03:46 PM IST
सार

मेरठ के सरधना में कुशावली और ज्वालागढ़ गांव के बीच गन्ने के खेत में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस हत्या की आशंका के साथ जांच कर रही है और युवती की पहचान के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
Meerut: Woman’s Body Found in Sugarcane Field, Murder Suspected in Sardhana
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना क्षेत्र में कुशावली और ज्वालागढ़ गांव के बीच जंगल में गन्ने के खेत में गुरुवार को युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। हालात को देखते हुए युवती की हत्या करने के बाद शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन




सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला शव
ग्रामीणों ने गुरुवार को कुशावली और ज्वालागढ़ गांव के बीच जंगल में सड़क किनारे गन्ने के खेत में युवती का शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: UPPSC के नोट्स देने के बहाने छात्रा को बुलाया, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, दरोगा पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत की वजह स्पष्ट हो सके।

अभी नहीं हो सकी युवती की पहचान
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हत्या के पीछे क्या कारण रहा और वारदात को किसने अंजाम दिया, इसका भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के गांवों में युवती के बारे में जानकारी जुटा रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास के गांवों में युवती की पहचान के प्रयास कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed