Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Dr's wife reached SSP office in Anjaneya Hospital assault case, Mayank Tyagi's photo with gangster Amit Mirinda, said - fake case filed against husband and assault
{"_id":"6a9ef85d0894107dfd0e2d00","slug":"video-drs-wife-reached-ssp-office-in-anjaneya-hospital-assault-case-mayank-tyagis-photo-with-gangster-amit-mirinda-said-fake-case-filed-against-husband-and-assault-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: अंजनेय हॉस्पिटल मारपीट मामले में डॉ. पत्नी पहुंची एसएसपी ऑफिस, मयंक त्यागी की गैंगस्टर अमित मिरिंडा के साथ फोटो, बोलीं- पति पर कराया फज़ीर् मुकदमा और की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अंजनेय हॉस्पिटल मारपीट मामले में डॉ. पत्नी पहुंची एसएसपी ऑफिस, मयंक त्यागी की गैंगस्टर अमित मिरिंडा के साथ फोटो, बोलीं- पति पर कराया फज़ीर् मुकदमा और की मारपीट
मेरठ। अंजनेय हॉस्पिटल में हुई मारपीट मामले में अब अस्पताल संचालक विपिन चौधरी की पत्नी डॉक्टर सिमरन चौधरी सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचीं, जहां उन्होंने मयंक त्यागी और शुभम काजला पर अस्पताल में घुसकर उनके पति विपिन के साथ मारपीट करने और उसके बाद नौचंदी थाने में फज़ीर् मुकदमा करवाने के आरोप लगाए हैं। डॉ. सिमरन ने नौचंदी थाना पुलिस पर भी सांठगांठ के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। एसएसपी ऑफिस पहुंची डॉ. सिमरन चौधरी ने आरोप लगाते हुए बताया कि तीन सितंबर को उनके पति अस्पताल में ही थे। इसी दौरान किसी रंजिश को लेकर मयंक त्यागी और शुभम काजला ने अस्पताल में घुसकर विपिन के साथ मारपीट की, जिसमें उनकी आंख और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। जिनके अस्पताल में दाखिल होने की सीसीटीवी फुटेज भी डॉ. सिमरन अपने साथ लेकर आई थी। इसके साथ ही डॉ. सिमरन ने मयंक त्यागी की गैंगस्टर अमित मिरिंडा के साथ बैठे हुए एक फोटो भी दिखाई और मयंक के मिरिंडा के अच्छे संबंध होने की बात कही। हांलाकि पुलिस ने इस मामले में विपिन चौधरी और डॉ. सिमरन चौधरी की ओर से भी एफआईआर दर्ज कर ली। आलाधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच के आदेश जारी किये हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।