{"_id":"694811436d4ab46ee6053b9d","slug":"video-consideration-was-given-to-the-problems-of-farmers-relief-will-be-provided-soon-2025-12-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: किसानों की समस्या पर किया विचार, जल्द दिलाई जाएगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: किसानों की समस्या पर किया विचार, जल्द दिलाई जाएगी निजात
मेरठ। दौराला के एनएच 58 स्थित चौधरी फार्म हाउस पर रविवार को किसान चेयरमैन सहकारी संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में किसान हित के लिए पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। आयोजक रवि चौधरी ने बैठक के बारे में सभी को जानकारी दी। बताया कि बैठक का उद्देश्य किसान हित में क्या कार्य किए जाएं इन पर विचार करना रहा। किसान चेयरमैन सहकारी संगठन के अध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र चौहान ने समीक्षा बैठक में सभी समितियों से पहुंचे चेयरमैन, किसानों का स्वागत किया। बैठक में किसानों से जुड़ी समस्या पर चर्चा हुई, जिनमें समिति में खाद की किल्लत, ऋण संबंधी परेशानी किस प्रकार से सहकारी समिति में हल हो और किसान अधिक से अधिक लाभांवित हो इस पर चर्चा की गई। संगठन ने निर्णय लिया कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा। बैठक की अध्यक्षता मा. ओमवीर ने की। बैठक में चौधरी धर्मेंद्र मलिक, महेश शर्मा, चक्रेश त्यागी, पंकज, अमरदीप, नवीन, जितेंद्र, मुंशी, देवेंद्र चौधरी, चौधरी महकर सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।