{"_id":"68a9cfcaab0d80bb3c0c19c5","slug":"video-bku-kisan-sabha-meeting-was-held-problems-of-workers-were-discussed-2025-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: भाकियू किसान सभा की हुई बैठक, मज़दूरों की समस्याओं पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भाकियू किसान सभा की हुई बैठक, मज़दूरों की समस्याओं पर हुई चर्चा
मेरठ। सरधना के मोहल्ला किला खेवान में भारतीय किसान यूनियन किसान सभा की ओर से शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने की। बैठक में किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज सरकार किसानों और मजदूरों की समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं कर रही है। यदि ये वर्ग अपनी आवाज उठाते हैं, तो उसे दबाने का प्रयास किया जाता है। सरकार कभी लाठी-डंडों से दमन करती है, तो कभी फर्जी मुकदमों में फंसाकर उत्पीड़न करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों और मजदूरों के साथ अन्याय अब सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर देश की रीढ़ की हड्डी हैं, इनके बिना न तो अन्न पैदा हो सकता है और न ही देश की अर्थव्यवस्था चल सकती है। सरकार को चाहिए कि वह इन पर हो रहे अत्याचारों को तत्काल बंद करे, तभी देश में खुशहाली आ सकती है। सभा के दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया। जाकिर हुसैन को मोहल्ला किला खेवान का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं एमडी गुलफाम को चिकित्सा प्रकोष्ठ में नगर अध्यक्ष सरधना के पद पर मनोनीत किया गया। इस मौके पर अकरम कुरैशी, प्रमुख गुप्ता, रहीश चौधरी, साबिर अंसारी, साजिद अंसारी, सरफराज अंसारी, वसीम राणा, सरताज, उस्मान, मुंफरीद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।