{"_id":"6752c51422e62094ed0f46c9","slug":"video-atul-pradhan-met-cmo-in-the-case-of-womans-death-in-lift-at-capital-hospital","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कैपिटल हॉस्पिटल में लिफ्ट में महिला की मौत के मामले में सीएमओ से मिले अतुल प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कैपिटल हॉस्पिटल में लिफ्ट में महिला की मौत के मामले में सीएमओ से मिले अतुल प्रधान
डिंपल सिरोही
Updated Fri, 06 Dec 2024 03:04 PM IST
Link Copied
मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित कैपिटल हॉस्पिटल की लिफ्ट में प्रसव के दो घंटे बाद महिला की मौत के मामले में विधायक अतुल प्रधान ने सीएमओ अशोक कटारिया से मुलाकात की। अतुल प्रधान ने कहा कि यह हादसा नहीं हत्या है।
किठौर के बहरोड़ा गांव निवासी सेना के जवान अंकुश मावी की पत्नी करिश्मा ने बृहस्पतिवार को शास्त्री नगर स्थित कैपिटल हॉस्पिटल में बच्ची को जन्म दिया था। ऑपरेशन थिएटर से कमरे में शिफ्ट करने के लिए महिला को लिफ्ट से भूतल पर लाया जा रहा था। इसी दौरान लिफ्ट की बेल्ट टूट गई और महिला की मौत हो गई है। इस मामले को लेकर सपा विधायक अतुल प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया और कहां कि हादसा नहीं, बल्कि महिला की हत्या हुई है। बोले पहले भी अस्पताल की व्यवस्था को लेकर सवाल उठता रहा हूं। इस मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।