{"_id":"6a3425d37a785e121a0fff35","slug":"video-after-the-accident-on-nainital-kaladhungi-road-there-was-silence-at-home-markets-did-not-open-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर हुए हादसे के बाद घर पर पसरा सन्नाटा, नहीं खुले बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर हुए हादसे के बाद घर पर पसरा सन्नाटा, नहीं खुले बाजार
मेरठ। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर गाड़ी के ब्रेक फेल होने के बाद हुए हादसे में दो महिलाओं की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर से जहां परिजनों में और आम बचा हुआ है तो वही गुरुवार दिनभर मृतक महिला के घर और मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना के बाद पूरे बाजार में व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद रखी और घटना पर अफसोस जताया। लिसाड़ी गेट के ताला फैक्ट्री निवासी नफीस और उनके भाई अनीस किताबों की प्रिंटिंग और स्टेशनरी का कारोबार करते हैं। दोनों भाई अपने परिवार के साथ घूमने के लिए उत्तराखंड के नैनीताल गए थे। मंझले भाई रईस नहीं गए थे, उनकी पत्नी और बच्चे गए थे। अनीस के साथ उनकी पत्नी रुकसाना और बच्चे अमन व अलविया था। नफीस के साथ उनकी पत्नी शहनाज और तीन बच्चे तसबीहा, जरनीम और सुहेमा गए थे। बहन के परिवार समेत 28 लोग घूमने गए थे। वहां से बुधवार की रात सभी लोग घर वापस आ रहे थे। रास्ते में नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर इनके ट्रैवलर का ब्रेक फेल हो गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। यह हादसा कालाढूंगी से एक किलोमीटर पहले लाल मिट्टी इलाके में हुई। गाड़ी को नईम चला रहा था। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इसमें शहनाज और नाजरीन की माैत हाे गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।