फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Home Minister to Review Border Security Haryana Khap Opposes Live-in Relationships

TOP News: सीमा सुरक्षा की समीक्षा करेंगे गृह मंत्री; हरियाणा की खाप को लिव-इन नामंजूर; पढ़ें आज की सुर्खियां

Fri, 21 Aug 2026 07:21 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 21 Aug 2026 07:21 AM IST
विज्ञापन
Top News Home Minister to Review Border Security Haryana Khap Opposes Live-in Relationships
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज की प्रमुख खबरों में पूर्वी सीमा की सुरक्षा केंद्र के एजेंडे में है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करीब एक महीने में दूसरी बार उत्तर बंगाल पहुंचे हैं, जहां तीन दिन के दौरे में सीमा सुरक्षा, सीमावर्ती इलाकों की स्थिति और सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ संवाद होगा। दूसरी ओर अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज 40 खरब डॉलर के पार पहुंच गया है, जिससे ट्रंप सरकार की आर्थिक नीतियों, ईरान युद्ध और टैक्स कटौती पर सवाल उठ रहे हैं। चीन ने भारतीय कारोबारियों और पेशेवरों के लिए व्यापार वीजा नियम सख्त किए हैं, जिससे कंपनियों की बैठकें प्रभावित हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में शहीद परिवारों की मेधावी, दिव्यांग और निराश्रित छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत मेरिट में 10 फीसदी तक छूट का लाभ मिलेगा। ड्रोन युद्ध की तकनीक पर काम कर रही अमेरिकी सेना की यूरोप स्थित विशेष यूनिट को बंद कर पारंपरिक एयरबोर्न इन्फैंट्री बटालियन के रूप में काम करने का निर्देश दिया गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने नए संसद भवन को ‘बेजान कॉन्फ्रेंस सेंटर’ बताते हुए पुराने भवन के माहौल को बेहतर बताया है। हरियाणा की माजरा खाप ने लिव-इन संबंधों का विरोध किया है, हालांकि वह लव मैरिज के खिलाफ नहीं है और इसमें माता-पिता की सहमति की मांग कर रही है। अमेरिका में एफबीआई ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित संबंध रखने वाले भारतीय नागरिक कमल को वांछित सूची में शामिल किया है और उसके खिलाफ जबरन वसूली से जुड़ी साजिश का आरोप है। खेल में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट को लेकर कोलंबो की पिच पर नजर है, जहां गॉल जैसी परिस्थितियों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों को बराबर मौका मिलने की संभावना है। वहीं मनोरंजन जगत में गोविंदा और सुनीता आहूजा का निजी विवाद फिर चर्चा में है। सुनीता ने राखी सावंत से बातचीत में गोविंदा की दूसरी शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। आइए, देश-विदेश की अहम खबरों पर नजर डालते हैं...
विज्ञापन

पूर्वी सीमा पर केंद्र की पैनी नजर: एक महीने में दूसरी बार उत्तर बंगाल पहुंचे अमित शाह, क्या है सुरक्षा एजेंडा?

Top News Home Minister to Review Border Security Haryana Khap Opposes Live-in Relationships
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अरुणाचल प्रदेश के ताक्सिंग से लेकर सिलीगुड़ी तक पूर्वी भारत की सुरक्षा परिदृश्य में कई परतें हैं। इसी संवेदनशील भूगोल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को करीब एक महीने में दूसरी बार उत्तर बंगाल पहुंचे। तीन दिन के इस दौरे में सीमा सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठकें, सीमावर्ती इलाकों की समीक्षा और सशस्त्र सीमा बल के जवानों से संवाद होना है। नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से लगी सीमाओं के साथ-साथ सिलीगुड़ी गलियारा केंद्र के सुरक्षा एजेंडे के केंद्र में है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका का कर्ज 40 खरब डॉलर के पार: ट्रंप की नीतियों से कितना बढ़ा, ईरान युद्ध और टैक्स कटौती कितनी जिम्मेदार?

Top News Home Minister to Review Border Security Haryana Khap Opposes Live-in Relationships
क्या ब्याज का बढ़ता बोझ अमेरिका को कर्ज के जाल में फंसा रहा है? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका का कुल राष्ट्रीय कर्ज बुधवार को 40 खरब डॉलर के पार पहुंच गया। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल अमेरिका के लिए यह सिर्फ आर्थिक आंकड़ा नहीं है, बल्कि बढ़ते वित्तीय दबाव का संकेत भी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय कर्ज खत्म करने का वादा किया था, लेकिन कर्ज लगातार बढ़ता गया। अब उनके दूसरे कार्यकाल में यह उस समय के मुकाबले करीब दोगुना हो चुका है। बढ़ते कर्ज ने अमेरिकी सरकार के सामने खर्च और आय के बीच संतुलन बनाने की चुनौती बढ़ा दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन

Chinese Visa rules: चीन ने भारतीयों के लिए सख्त किए व्यापार वीजा नियम; किस क्षेत्र पर पड़ा सबसे अधिक असर?

Top News Home Minister to Review Border Security Haryana Khap Opposes Live-in Relationships
चीन का बिजनेस वीजा सख्त - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स + Freepik
चीन ने भारतीय अधिकारियों के लिए व्यापार वीजा के नियम सख्त कर दिए हैं। चीन जाने वाले भारतीय कारोबारियों और पेशेवरों के लिए बिजनेस वीजा हासिल करना मुश्किल होता जा रहा है। इससे कंपनियों की बैठकें प्रभावित हो रही हैं और उन्हें थाईलैंड, सिंगापुर जैसे अन्य देशों में स्थानांतरित करना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

यूपी: शासन का बड़ा फैसला, अब शहीद परिवार की मेधावी, दिव्यांग छात्राओं को 10% कम अंक पर भी स्कूटी

Top News Home Minister to Review Border Security Haryana Khap Opposes Live-in Relationships
यूपी में मुफ्त स्कूटी किसे मिलेगी? - फोटो : Amar Ujala AI
प्रदेश में उच्च शिक्षा में छात्राओं की ड्रॉपआउट दर कम करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लागू की जा रही है। योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 में स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं में से टॉप पांच प्रतिशत छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। सामान्य मेधावी छात्राओं के लिए निर्धारित मेरिट से 10 फीसदी कम अंक पाने वाली शहीद परिवार की मेधावी, दिव्यांग और निराश्रित छात्राएं भी पात्र होंगी। इसके लिए छात्राओं का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

Drone Warfare: ईरान के ड्रोन हमलों के बीच अमेरिका का बड़ा फैसला, जानें क्यों बंद की यूरोप की अहम यूनिट?

Top News Home Minister to Review Border Security Haryana Khap Opposes Live-in Relationships
ईरान से जंग के बीच अमेरिका का बड़ा फैसला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स + Freepik
अमेरिकी सेना ने यूरोप में ड्रोन युद्ध की तकनीक पर काम कर रही अपनी एक विशेष यूनिट को बंद करने का फैसला किया है। यह यूनिट पिछले करीब एक साल से ड्रोन बनाने, उनका इस्तेमाल करने और युद्ध के दौरान ड्रोन से लड़ने की रणनीति पर प्रयोग कर रही थी। अब इसे दोबारा एक पारंपरिक एयरबोर्न इन्फैंट्री बटालियन के रूप में काम करने का निर्देश दिया गया है। यह यूनिट इटली और जर्मनी में तैनात 173वीं एयरबोर्न ब्रिगेड का हिस्सा है।  पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

Politics: शशि थरूर ने नए संसद भवन को बताया 'बेजान कॉन्फ्रेंस सेंटर', बोले- पुरानी इमारत में अपनापन था

Top News Home Minister to Review Border Security Haryana Khap Opposes Live-in Relationships
शशि थरूर, सांसद, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने नए संसद भवन की डिजाइन और वहां के माहौल पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नए संसद भवन को 'बेजान कॉन्फ्रेंस सेंटर' बताते हुए कहा कि इसमें पुराने संसद भवन जैसा अपनापन और सहज बातचीत का माहौल नहीं है। उनके मुताबिक, इमारत की बनावट संसद में बढ़ती राजनीतिक दूरी और ध्रुवीकरण का प्रतीक जैसी लगती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

Jind: हरियाणा की खाप लिव-इन के खिलाफ, लव मैरिज मंजूर; समलैंगिक विवाह से जुड़े कानून में बदलाव की मांग

Top News Home Minister to Review Border Security Haryana Khap Opposes Live-in Relationships
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की माजरा खाप लिव-इन संबंधों के खिलाफ है, पर लव मैरिज के नहीं। वह चाहती है कि लव मैरिज के साथ-साथ समलैंगिक विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों में बदलाव हो। वह लव मैरिज के खिलाफ नहीं है, पर माता-पिता की सहमति जरूर होनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

US: एफबीआई की वांटेड सूची में भारतीय कमल का नाम, गिरफ्तारी वारंट जारी; लॉरेंस बिश्नोई गैंग से क्या कनेक्शन?

Top News Home Minister to Review Border Security Haryana Khap Opposes Live-in Relationships
गैंग्सटर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित संबंध रखने वाले एक भारतीय नागरिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने कमल नाम के एक भारतीय व्यक्ति को वांछित भगोड़ों की सूची में शामिल किया है। एफबीआई के अनुसार, कमल पर लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध समूह से जुड़े होने और जबरन वसूली के जरिए कारोबार में दखल देने की साजिश में शामिल होने का आरोप है। एफबीआई की कार्रवाई से इस मामले का अंतरराष्ट्रीय पहलू भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

IND vs SL: क्या गॉल जैसी ही होगी कोलंबो की पिच, दूसरे टेस्ट में बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिल सकता है फायदा?

Top News Home Minister to Review Border Security Haryana Khap Opposes Live-in Relationships
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI
भारतीय बल्लेबाजों की स्पिन के खिलाफ परेशानी का फायदा उठाने के लिए भले ही धूल भरी पिच तैयार करने का लालच हो, लेकिन दूसरे टेस्ट के लिए सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) का विकेट गॉल की पिच जैसा हो सकता है। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को बराबर मौके मिले थे। पहला टेस्ट भारत ने पांचवें और अंतिम दिन 165 रन से जीता था। इस दौरान पिच पर प्राकृतिक टूट-फूट के अलावा ऐसी कोई विशेष परेशानी नहीं थी जिससे बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा हो। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

क्या दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा? राखी सावंत से बातचीत में सुनीता का चौंकाने वाला खुलासा; जानिए क्या कहा?

Top News Home Minister to Review Border Security Haryana Khap Opposes Live-in Relationships
गोविंदा-सुनीता-राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा जल्द ही फिल्म 'रूपा' से फिल्मों में कमबैक करने वाले हैं। इस बीच वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। पत्नी सुनीता आहूजा उन पर कई आरोप लगा चुकी हैं। किसी अन्य हीरोइन से अफेयर होने जैसी बातें कह चुकी हैं। इस बीच उन्होंने गोविंदा से तलाक का केस भी फाइल किया था। मगर, बीते दिन उन्होंने केस वापस ले लिया। इस पूरे मामले पर उन्होंने राखी सावंत से बात की। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed